गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. INS Jalashwa has arrived with 698 Indians from Maldives
Written By
Last Updated : रविवार, 10 मई 2020 (10:58 IST)

नौसेना का सफल ऑपरेशन, मालदीव से 698 भारतीयों को लेकर INS जलाश्व कोच्चि पहुंचा

नौसेना का सफल ऑपरेशन, मालदीव से 698 भारतीयों को लेकर INS जलाश्व कोच्चि पहुंचा - INS Jalashwa has arrived with 698 Indians from Maldives
कोच्चि। मालदीव से 698 भारतीय नागरिकों को लेकर नौसैन्य पोत आईएनएस जलाश्व रविवार सुबह कोच्चि बंदरगाह पहुंचा। इसके साथ ही कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन के दौरान विदेशी सरजमीं से भारतीयों को निकालने का भारतीय नौसेना का पहला बड़ा अभियान पूरा हो गया।

पुलिस महानिरीक्षक विजय सखारे ने बताया कि विदेश से लाए गए नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने के लिए सभी बंदोबस्त कर लिए गए हैं। इनमें केरल के 440 लोग और बाकी देश के अन्य हिस्सों के लोग हैं।

इस पोत में तमिलनाडु के 187, तेलंगाना के 9, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के 8-8, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र तथा राजस्थान के 3-3 और गोवा एवं असम के 1-1 व्यक्ति शामिल हैं।

सूत्रों ने बताया कि 7-7 यात्री उत्तराखंड तथा पश्चिम बंगाल के, 4 दिल्ली के, 3 पुडुचेरी के हैं जबकि 2-2 यात्री उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश तथा झारखंड के हैं। (भाषा)
चित्र सौजन्य : सोशल मीडिया
ये भी पढ़ें
उत्तर प्रदेश में शुरू हो सकती है शराब की होम डिलीवरी