शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. India temporarily banned visa service for Japan and South Korean citizens
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2020 (14:37 IST)

Corona virus : भारत ने जापान और कोरियाई नागरिकों की वीजा सेवा पर लगाई रोक

Corona virus : भारत ने जापान और कोरियाई नागरिकों की वीजा सेवा पर लगाई रोक - India temporarily banned visa service for Japan and South Korean citizens
टोक्यो। भारत ने जापान और दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस (Corona virus) के मामले बढ़ने के मद्देनजर दोनों देशों के नागरिकों के लिए पहुंचने पर मिलने वाली वीजा सेवा (वीजा ऑन अराइवल) को अस्थाई रूप से रोक दिया है।

भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। इससे पहले भारत ने जापान तट पर खड़े कोरोना वायरस से प्रभावित क्रूज जहाज डायमंड प्रिंसेज पर सवार 119 भारतीयों और 5 विदेशियों को बाहर निकाला। जहाज में सवार 3,711 लोगों में से 700 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

देश में अन्य स्थानों पर 160 से अधिक लोग इस संक्रामक बीमारी की चपेट में आए। दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के 256 नए मामले सामने आने के बाद इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर शुक्रवार को 2022 हो गई।

देश के रोग नियंत्रण एवं बचाव केंद्र ने बताया कि 90 प्रतिशत से अधिक मामले दाएगू शहर और पड़ोसी उत्तर ग्योओंग्सांग में सामने आए हैं। भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए जापान और दक्षिण कोरिया के नागरिकों के लिए उपलब्ध वीजा ऑन अराइवल को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया गया है।

उसने कहा, नियमित वीजा प्रक्रिया जारी रहेगी और उसके लिए आवेदन किया जा सकता है। इससे पहले भारत ने 2 फरवरी को चीन की यात्रा करने वाले नागरिकों और चीन में रह रहे विदेशियों के लिए ई-वीजा सुविधा निलंबित कर दी थी।