ramcharitmanas

लगातार चौथे दिन 20000 से ज्यादा कोरोनावायरस संक्रमण के मामले, रूस को पीछे छोड़ भारत तीसरे स्थान पर

Updated: सोमवार, 6 जुलाई 2020 (13:39 IST)
नई दिल्ली। देश में कोविड-19 (COVID-19) के 24,248 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले सोमवार को 7 लाख के पास पहुंच गए। 425 और संक्रमित लोगों की मौत के बाद देश में इससे मरने वालों की संख्या 19,693 हो गई।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार आज लगातार चौथा दिन है जब देश में कोरोना संक्रमण के 20,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।
 
वैश्विक महामारी से सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में भारत रविवार को रूस को पीछे छोड़ तीसरे स्थान पर पहुंच गया। इस सूची में अमेरिका पहले और ब्राजील दूसरे स्थान पर है।
 
मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह अद्यतन आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के एक दिन में 24,248 नए मामले सामने आने के बाद भारत में संक्रमण के मामले बढ़कर 6,97,413 हो गए।
 
आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कोविड-19 के 4,24,432 मरीज ठीक हो चुके हैं और एक मरीज देश ये बाहर चला गया है। देश में 2,53,287 लोगों का इलाज जारी है।

मंत्रालय ने कहा कि अभी मरीजों के ठीक होने की दर 60.85 प्रतिशत है। कुल पुष्ट मामलों में भारत में संक्रमित पाए गए विदेशी नागरिक भी शामिल है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख