suvichar
✕

अलवर में ऑक्सीजन संयंत्रों की सुरक्षा बढ़ाई, राज्य सरकार की निगरानी में होगी आपूर्ति

Updated: शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021 (10:38 IST)
अलवर। राजस्थान में कोरोना के चलते जीवनदायिनी बनी ऑक्सीजन गैस का महत्व देखते हुए अलवर में स्थित 3 ऑक्सीजन संयंत्रों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राज्य सरकार ने इसकी सुरक्षा के लिए और अधिकारी नियुक्त किए हैं। अब राज्य सरकार की निगरानी में इन संयंत्रों से ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी। पहली प्राथमिकता राजस्थान को रखने के बाद ही अन्य राज्यों को उनके हिस्से की ऑक्सीजन आपूर्ति की जाएगी। रास्ते में कोई व्यवधान पैदा नाहो इसलिए ऑक्सीजन के टैंकरों को पुलिस सुरक्षा में भेजा जा रहा है।

ALSO READ: दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में 25 मरीजों की मौत, ऑक्सीजन लेकर पहुंचा टैंकर
 
सूत्रों ने आज बताया कि संयंत्रों की सुरक्षा के लिए उच्चस्तर के अधिकारियों को निगरानी एवं सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। भिवाड़ी स्थित आईनॉक्स ऑक्सीजन संयंत्र से अब मध्यप्रदेश को ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं की जाएगी। भारत सरकार ने इस कंपनी से आपूर्ति की जा रही निर्णय को पलटते हुए मध्यप्रदेश का कोटा समाप्त कर दिया है। अब नए कोटे के अनुसार राजस्थान को 80 किलोलीटर, दिल्ली एवं हरियाणा को 20-20 किलोलीटर की आपूर्ति होगी।

ALSO READ: क्यों ऑक्सीजन का संकट हो गया है भारत में
सूत्रों ने बताया कि जहां गंभीर हालत है वहां ग्रीन कॉरिडोर बनाकर ऑक्सीजन टेंकरो को भेजा जा रहा है जिससे समय पर अस्पतालों को ऑक्सीजन मिल सके। भिवाड़ी की इस कंपनी में रोजाना 120 किलोलीटर ऑक्सीजन का उत्पादन हो रहा है। यहां से जाने वाले हर टैंकर के साथ पुलिस अधिकारी साथ रहते हैं।


 
अलवर जिला कलेक्टर नन्नू मल पहाड़िया ने अलवर के उद्योग नगर स्थित सिनर्जी ऑक्सीजन संयंत्र को शुक्रवार को अधिग्रहीत कर लिया है। उन्होंने ऑक्सीजन संयंत्र पर 24 घंटे पुलिस अधिकारी एवं पर्याप्त बल लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इस संयंत्र की उत्पादन क्षमता 100 सिलेंडर प्रति दिन है। इससे अलवर जिले की मांग को प्राथमिकता में रखकर आसपास के जिलों को भी गैस की आपूर्ति की जाएगी। इस संयंत्र का अधिग्रहण करने के बाद यहां उत्पादित ऑक्सीजन गैस का उपयोग राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार होगा। जिला कलेक्टर ने अलवर जिले में ऑक्सीजन की आवश्यकता को देखते हुए 5000 ऑक्सीजन सिलेंडर अधिग्रहीत करने के निर्देश दिए हैं। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख