Hanuman Chalisa
✕

राजस्थान में कोरोनावायरस का बढ़ता संक्रमण, 5 और मौत, 51 नए मामलों समेत 11651 संक्रमित

Updated: गुरुवार, 11 जून 2020 (12:01 IST)
जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को 5 और लोगों की मौत हो गई जिससे इस बीमारी से मरने वाले लोगों की संख्या प्रदेश में 264 जबकि संक्रमण के 51 नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 11,651 हो गई।
ALSO READ: पीएम मोदी बोले, कोरोनावायरस संकट भारत के लिए टर्निंग पाइंट, आपदा को अवसर में बदलना है
अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार सुबह 10.30 बजे तक जयपुर में 2, भरतपुर व दौसा में 1-1 और संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा अन्य राज्य के 1 रोगी की भी यहां मौत हुई है। इससे राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 264 हो गई है।
 
उन्होंने बताया कि अकेले जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 121 हो गई है जबकि जोधपुर में 26, कोटा में 18, अजमेर में 11 व भरतपुर में 10 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 16 रोगियों की भी यहां मौत हुई है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को केवल जयपुर में कोरोना वायरस से 16 लोग संक्रमित पाए गए हैं जिससे राजधानी में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2,427 तक पहुंच गई है।
 
उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण के 51 नए मामले सामने आए। इनमें जयपुर में 16, अजमेर में 14, झुंझुनू में 8 व अलवर, झालावाड़ा तथा कोटा में 2-2 नए मामले शामिल हैं। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में 2 इतालवी नागरिकों के साथ-साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। (भाषा)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख