Hanuman Chalisa

जब तक वैक्‍सीन नहीं बन जाती, तब तक यह है कोरोना का इलाज

Updated: गुरुवार, 27 अगस्त 2020 (16:41 IST)
कोराना की वैक्‍सीन के लिए दुनियाभर में जद्दोजहद चल रही है, लेकिन अब तक कोई सटीक फार्मूला सामने नहीं आया है। ऐसे में कोरोना से बचने का क्‍या इलाज हो सकता है? जो लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो रहे हैं आखि‍र वो बगैर वैक्‍सीन के कैसे स्‍वस्‍थ हो रहे हैं?

ऐसे ही कुछ सवाल और उनके जवाब हम आज आपको देंगे। अगर हम आपसे कहें कि आपके शरीर में ही कोरोना का इलाज है तो आप क्‍या यकीन करेंगे?

लेकिन यह सच बात है। जब तक कोरोना वायरस से बचने के लिए कोई वैक्‍सीन या दवाई नहीं आ जाती, तब तक हमें अपने शरीर में मौजूद दवाई से ही खुद का बचाव करना होगा। तो क्‍या है वो दवा?

इम्‍युनि‍टी। जी हां, इम्‍युनिटी ही वो दवा है आपके शरीर में जो कोरोना के संक्रमण से बचा सकती है।

दुनियाभर के कई डॉक्‍टर भी इस बात को अपनी सलाह में कह चुके हैं। दरअसल इम्‍युनिटी हमारे शरीर का वो हिस्‍सा है जो हमे रोगों से बचाता है। इसलिए कोरोना के संक्रमण के बाद जो लोग ठीक होकर घर जा रहे हैं, उनकी इम्‍युनिटी मजबूत बताई जा रही है।

ऐसे में में जब तक कोरोना के लिए वैक्‍सीन नहीं आ जाती, तब तक हमें अपनी इम्‍युनिटी पर ही निर्भर रहना होगा। तो कैसे अपनी इम्‍युनिटी बढ़ाई जाए।

क्‍या खाने से बढ़ती है इम्‍युनिटी?
योगा, एक्‍सरसाइज, कोई खेल, घर का बना खाना, आंवला का सेवन। खट्टे फल, दाल, गुड, हरी सब्‍ज‍ियां, दूध, दही, घी, लस्‍सी और तुलसी आदि का सेवन। इन चीजों को खाने से निश्‍चित रूप से इम्‍युनिटी में इजाफा होता है।

क्‍या खाने से घटती है इम्‍युनिटी?
मैदा, नान, भटूरे, ब्रेड, बर्गर, पिज्‍जा, जलेबी, कचोरी, समोसा, पाव और पावभाजी, बाहर की बनी हुई कोई भी चीज, जंक फूड, कोल्‍ड्रिंग, पैकिंग वाली चीजें आदि चीजें खाने से इम्‍युनिटी बहुत हद तक घटती है और यह शरीर और पेट को भी नुकसान पहुंचाती है। ऐसे में बेहतर होगा कोरोना काल में अपनी इम्‍युनिटी को ऐसे ही मैंटेन करें।

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी पर पाकिस्तान का बड़ा एक्शन: मसूद अजहर की गिरफ्तारी पर 70 लाख का इनाम

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा भूचाल: 17 सांसद छोड़ सकते हैं NCPI का साथ, भाजपा में शामिल होने की तैयारी!

BJP प्रत्याशी को सिर्फ 1 वोट, पत्नी और माता-पिता ने भी नहीं दिया साथ? राजस्थान में चौंकाने वाला रिजल्ट

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

LIVE: राजस्थान नगर निकास चुनाव में भाजपा का दबदबा, कैसा है कांग्रेस का प्रदर्शन?

अगला लेख