dharma sangrah
✕

कोलकाता में Lockdown का सख्ती से पालन, कुछ जिलों में उल्लंघन

Updated: गुरुवार, 27 अगस्त 2020 (16:25 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस (Coronavirus) के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू पूर्ण लॉकडाउन के दौरान गुरुवार को कोलकाता में आम जनजीवन प्रभावित रहा। वहीं राज्य के कुछ जिलों में लॉकडाउन पाबंदियों के उल्लंघन के मामले भी सामने आए।

लॉकडाउन के चलते आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी निजी सार्वजनिक परिवहन, सरकारी और निजी कार्यालय, बैंक तथा अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहे। कोलकाता अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानों का संचालन बंद रहा, जबकि लंबी दूरी की ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया।

इसके अलावा नौका सेवाएं भी बंद रहीं। लॉकडाउन के दायरे से बाहर रखी गईं जरूरी सेवाएं जैसे दवा की दुकानें और स्वास्थ्य केन्द्र खुले रहे। पेट्रोल पंपों को भी लॉकडाउन में खोले रखने की अनुमति है। राज्य में मार्च में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन का पहला चरण लागू होने के बाद से स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान बंद हैं।

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने के लिए द्वि-साप्ताहिक पूर्ण लॉकडाउन लागू करने का फैसला लिया है, जिसके तहत गुरुवार को पाबंदियां लागू की गईं हैं। राज्य में 31 अगस्त को भी पूर्णबंदी लागू रहेगी।
पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 55 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बुधवार को बढ़कर 2,964 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई थी। इसके अलावा 2,974 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,47,775 हो गई है।(भाषा)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख