Daily Horoscope
✕

डरें नहीं, Corona virus से बचाएंगे छोटे-छोटे घरेलू उपाय

Updated: मंगलवार, 16 फ़रवरी 2021 (23:46 IST)
इंदौर। इसमें कोई संदेह नहीं कि घातक कोरोना वायरस (Corona virus) यानी कोविड-19 का अभी तक कोई वैक्सीन नहीं बना है, लेकिन भारतीय रसोई में मौजूद छोटी-छोटी चीजें आपको इस वायरस का शिकार होने से बचा सकती है। दरअसल, इन चीजों से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। 
 
उल्लेखनीय है कि देशभर में 135 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस के शिकार हो चुके हैं, जबकि 3 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि मध्यप्रदेश और इंदौर में कोरोना संक्रमित एक भी व्यक्ति की रिपोर्ट सामने नहीं आई है, लेकिन फिर भी थोड़ी सी सावधानी अपनाकर इससे बचा जा सकता है।
इंदौर के शासकीय अष्टांग स्वशासी आयुर्वेद कॉलेज एवं चिकित्सालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. बाबुल ताम्रकार ने वेबदुनिया से बातचीत में बताया कि चूंकि वर्तमान समय ऋतु परिवर्तन और मौसम का संधिकाल है, ऐसे में गले और कफ संबंधी बीमारियों की आशंका ज्यादा बनी रहती है। दूसरी ओर, कोरोना हमारे श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है, मगर इससे डरने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है। 
डॉ. ताम्रकार ने बताया कि आयुर्वेदिक औषधियों के अलावा हम छोटे-छोटे घरेलू उपचारों से भी अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं। यदि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाएगी तो शरीर पर कोरोना के असर की आशंका भी नहीं रहेगी। इसके लिए भोजन में काली मिर्च, अदरक आदि का प्रयोग बढ़ा सकते हैं। साथ ही गिलोय (अमृता), कालीमिर्च, तुलसी का काढ़ा बनाकर उपयोग में ला सकते हैं। 
 
उन्होंने बताया कि इसके अलावा मौसम के अनुकूल खान-पान अपनाकर आप कोरोना जैसी घातक बीमारी से स्वयं को एवं अपने परिवार को बचा सकते हैं। 

लेखक के बारे में
वृजेन्द्रसिंह झाला
वृजेन्द्रसिंह झाला पिछले 30 से ज्यादा वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य का अनुभव। वर्तमान में वेबदुनिया की न्यूज टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।    अनुभव : वृजेन्द्रसिंह झाला तीन दशक से ज्यादा का प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया का अनुभव है। वर्तमान.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख