शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज को अस्पताल से छुट्टी दी गई
Written By
Last Updated : बुधवार, 30 दिसंबर 2020 (17:00 IST)

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज को अस्पताल से छुट्टी दी गई

Anil Vij | हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज को अस्पताल से छुट्टी दी गई
चंडीगढ़। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज को बुधवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनका यहां पर कोविड-19 का इलाज चल रहा था। भाजपा के वरिष्ठ नेता 67 वर्षीय विज अब अंबाला स्थित अपने आवास पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रहेंगे। यह जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी।
गत कुछ दिनों से विज की सेहत में सुधार देखा गया है। उन्हें 15 दिसंबर को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।विज ने एक हफ्ते पहले ट्वीट कर कहा था कि ईश्वर की असीम कृपा, डॉक्टरों की दिन-रात की मेहनत और आपकी प्रार्थनाओं की वजह से मुझे आईसीयू से एक कमरे में स्थानांतरित किया गया है। आप सभी को धन्यवाद। गौरतलब है कि उनके पास हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग का भी प्रभार है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
Covid-19 : नए साल से पहले देशवासियों को मिल सकती है खुशखबरी, इस वैक्सीन को मिल सकती है मंजूरी