1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. German company begins human trials of coronavirus vaccine

जर्मनी की कंपनी ने शुरू किया Covid 19 के टीके का ट्रायल

Germany
बर्लिन। जर्मन औषधि कंपनी बायोएनटेक ने कहा है कि उसने स्वयंसेवियों पर कोविड-19 के एक संभावित टीके का परीक्षण शुरू कर दिया है।
 
अमेरिकी औषधि कंपनी फाइजर के साथ काम कर रही बायोएनटेक ने बुधवार को कहा कि जर्मनी में 23 अप्रैल से 12 स्वयंसेवियों पर बीएनटी 126 टीके का चिकित्सीय परीक्षण किया गया है।
 
उल्लेखनीय है कि वैश्विक महामारी का कारण बने कोरोना वायरस के लिए टीका विकसित करने की खातिर कई औषधि कंपनियां जुटी हुई हैं।
 
इस वैश्विक महामारी से अब तक दुनियाभर में 2,15,000 से अधिक लोगों की मौतें हो चुकी हैं और 30 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। 
 
बायोएनटेक ने एक बयान में कहा है कि अगले कदम के तौर पर यह परीक्षण में बीएनटी 162 की खुराक बढ़ाना शुरू करेगा। परीक्षण में करीब 200 लोग शामिल हो रहे हैं जिनकी उम्र 18 से 55 वर्ष के बीच है।
 
कंपनी ने कहा है कि उसे जल्द ही अमेरिका में परीक्षण शुरू करने के लिए नियामक मंजूरी मिलने की उम्मीद है। (भाषा)
अगला लेख
ब्रिटेन के PM बोरिस जॉनसन की मंगेतर कैरी साइमंड्स ने बेटे को जन्म दिया