sundarkand

कोरोना के मद्देनजर FTII छात्रों ने की ऑनलाइन कक्षाएं निलंबित करने की मांग

Updated: शनिवार, 8 मई 2021 (12:33 IST)
पुणे। पुणे स्थित भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) के छात्र संघ ने 2020 बैच के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं को तुरंत निलंबित करने की मांग करते हुए कहा कि कोरोनावायरस संकट से पैदा हुई चुनौतियों के कारण उनके लिए कक्षाओं में भाग लेना मुश्किल होता जा रहा है। एफटीआईआई स्टूडेंट एसोसिएशन (एफएसए) ने अपनी चिंताओं को व्यक्त करने के लिए संस्थान के अध्यक्ष शेखर कपूर से भी मुलाकात करने की भी मांग की।

ALSO READ: शहर के बाद अब गांव बने कोरोना के नए हॉटस्पॉट,माइक्रो कंन्टेनमेंट जोन बनाकर सख्ती करने के निर्देश
 
बहरहाल एफटीआईआई प्रशासन ने कहा कि केवल एक बैच के लिए ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं और कई छात्र कक्षाओं में भाग ले रहे हैं और उन्होंने कक्षाओं को जारी रखने की मांग की है। साथ ही उसने यह स्पष्ट कर दिया कि ऑनलाइन कक्षाएं चलती रहेंगी।

 
एक विज्ञप्ति में एफएसए ने कहा कि हम हर दिन मामलों में बेतहाशा वृद्धि देख रहे हैं और लोग चिकित्सा सुविधाएं पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। एफटीआईआई प्रशासन 2020 बैच के छात्रों को ऑनलाइन कक्षाओं में अनिवार्य रूप से भाग लेने के लिए विवश कर रहा है। (भाषा)

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

ईरान से जंग हार चुका है अमेरिका, दुनिया भी यह मान चुकी है, किसके बयान से फिर सुलग उठा मिडिल ईस्‍ट?

यमुना के बाढ़ क्षेत्र को पर्यावरणीय क्षति पहुंचाने के सभी आरोपों से आर्ट ऑफ लिविंग मुक्त, सुप्रीम कोर्ट का फैसला

कॉकरोच मैन अभिजीत दिपके के खिलाफ FIR, बिना इजाजत के सरकारी स्कूल में घुसने और धमकाने का आरोप

पुणे मंजे प्रेम, ‘छात्रों की गूंज’ में बोले राहुल गांधी, कहा, लड़कियां आजाद हों, हजारों लड़कियों ने राहुल के लिए बनाया दिल

राम की बडी बहन माता शांता की राखी अयोध्या से राष्ट्रपति, पीएम और सीएम को भेजी

अगला लेख