sawan somwar

गुजरात के राजकोट में दर्दनाक हादसा, कोरोना अस्पताल में आग, 5 मरीजों की मौत

Updated: शुक्रवार, 27 नवंबर 2020 (09:21 IST)
राजकोट। गुजरात के राजकोट में एक कोविड फैसेलिटी हॉस्पिटल में शुक्रवार सुबह आग लगने से 5 मरीजों की मौत हो गई। हादसे में 28 अन्य घायल भी हुए हैं।
 
राजकोट के उदय शिवानंद अस्पताल में कोरोनावायरस से संक्रमित 33 मरीज भर्ती थे। आग अस्पताल के आईसीयू यूनिट में लगी। यहां 7 मरीज भर्ती थे।

आग लगने की घटना से अस्पताल में हड़कंप मच गया। अस्पताल में भर्ती मरीजों को ताबड़तोड़ अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

दमकल विभाग के अधिकारी जे. बी. थेवा ने बताया कि मावडी इलाके के उदय शिवानंद अस्पताल के आईसीयू में गुरुवार देर रात करीब एक बजे आग लगी। उन्होंने कहा कि हम आग लगने की जानकारी मिलते ही तुंरत मौके पर पहुंचे और 30 मरीजों को सुरक्षित वहां से निकाला। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।
 
गौरतलब है कि अगस्त में अहमदाबाद के चार मंजिला निजी अस्पताल की सबसे ऊपर की मंजिल पर आग लगने से कोविड-19 से पीड़ित आठ मरीजों की मौत हो गई थी। अगस्त में ही छोटा उदयपुर के बोदेली शहर में 2 मंजिला अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में बुधवार सुबह आग लग गई थी। हालांकि आग से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ था।

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद CJP का केंद्र पर वादाखिलाफी का आरोप, 24 अगस्त को बैठक, फिर आंदोलन के संकेत

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

राहुल गांधी के सामने छात्रा ने उठाया AI और Cyber Security का मुद्दा, पूछा- महंगी पढ़ाई से गरीब छात्रों का क्या होगा

बाढ़ प्रभावितों के लिए प्रशासनिक मशीनरी को पूरी तरह सक्रिय, CM योगी के निर्देश पर राहत-बचाव कार्य तेज

पूर्वी यूपी की विरासत और झरनों से रूबरू होंगे 80 बाइकर्स, ‘द राइडिंग चैप्टर्स-2’ में दिखेगा उत्तर प्रदेश का नया अंदाज

अगला लेख