sawan somwar

इंदौर में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, सामने आए 556 नए पॉजिटिव मामले

Updated: शुक्रवार, 27 नवंबर 2020 (01:43 IST)
इंदौर। indore coronavirus update : दीपावली के बाद जिले में कोरोनावायरस (Coronavirus) का भयावह रूप सामने आ रहा है। नए पॉजिटिव मरीजों का रोजाना का आंकड़ा डराने वाला है। शहर में हर चौथे मिनट में कोरोना का एक नया मरीज सामने आ रहा है, जबकि शुरुआत में 1 घंटे में बमुश्किल दो मरीज मिल रहे थे। मौतों की संख्या भी अचानक बढ़ गई है। 10 दिन में बीमारी से 29 लोग दम तोड़ चुके हैं। लगातार छठे दिन नए मरीजों का आंकड़ा फिर 500 के पार आया। कोरोना काल में देवउठनी ग्यारस पर जिले में सैकड़ों शादियां हुईं, जिनमें लोगों की भीड़ नजर आई।

गुरुवार देर रात जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, गुरुवार को 556 नए पॉजिटिव मरीज मिले। 36 रिपीट पॉजिटिव मामले भी सामने आए। इंदौर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया ने बताया कि गुरुवार को कुल 4615 सेंपल की जांच की गई। इनमें 4023 नेगेटिव पाए गए। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 40522 हो गई है। कोरोना से अब तक 749 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में 4268 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या 35505 है।

नियम उल्लंघन पर 2 कारखाने सील : कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर स्थानीय प्रशासन ने गुरुवार को सख्त कदम उठाते हुए खाद्य उत्पाद संबंधी दो कारखाने सील कर दिए। नियमों का पालन नहीं करने पर इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह ने बताया कि इनमें से एक कारखाने में नमकीन और तिल के लड्डुओं का उत्पादन किया जा रहा था।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बांगड़दा रोड स्थित कारखाने में कर्मचारियों ने मास्क नहीं लगा रखा था और वहां सैनिटाइजर व हाथ धोने के साबुन की व्यवस्था का भी अभाव था। उन्होंने बताया कि उद्योग नगर में मूंगफली के नमकीन दाने बनाने के कारखाने में भी कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का इसी तरह उल्लंघन पाया गया।

सिंह ने बताया कि दोनों कारखानों को आगामी आदेश तक सील कर दिया गया है। साथ ही इन कारखानों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।

Show comments

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

PM मोदी ने गाली देने वाले छात्रों को किया माफ, बोले- ये भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सही राह दिखाने की जरूरत

स्व-सहायता समूहों को 300 करोड़ रुपए की सौगात, झाबुआ में 283 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शुभारंभ

Har Ghar Tiranga 2026: यूपी में 5 करोड़ घरों तक पहुंचेगा अभियान, 14-15 अगस्त को सिनेमाघरों में राष्ट्रगीत-राष्ट्रगान

Omkareshwar Darshan 2026 : ओंकारेश्वर में सावन में बदल गई दर्शन व्यवस्था, श्रद्धालु जान लें मंदिर का नया वन-वे रूट

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

अगला लेख