Hanuman Chalisa

Corona से जंग, संगरूर में संक्रमण के खतरे को टालने के लिए बनाया नया प्लान

Updated: शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020 (11:20 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के संगरूर जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों के नमूने इकट्ठे करने के लिए ‘मोबाइल टेस्टिंग पॉड’ का इस्तेमाल करने की योजना बनाई है ताकि इसके संक्रमण को फैलने के खतरे को कम किया जा सके।
 
संगरूर के उपायुक्त घनश्याम ठोरी ने बताया कि यह उन स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया गया है जो कोविड-19 के संदिग्ध मरीजों के नमूने इकट्ठे करते हैं।
 
ठोरी ने बताया कि इस ‘टेस्टिंग पॉड’ में विश्व की सर्वश्रेष्ठ प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। इनमें प्लास्टिक के दस्तानों की जगह ‘डिस्पोज़ल’ दस्तानों का इस्तेमाल किया जाएगा ताकि हर बार नमूने लेने के बाद उसका निपटान किया जा सके। ‘पॉड’ को एक वाहन पर लगाया जाएगा ताकि नमूने लेने के लिए उसे कहीं भी ले जाया जा सके।
 
उन्होंने बताया कि एक ‘पॉड’ पर करीब 25 से 30 हजार रुपए का खर्च आता है, जिसे सरकारी अस्पतालों और जिले में अन्य आवश्यक स्थानों पर स्थापित किया जाएगा।
 
उपायुक्त ने बताया कि ‘पॉड’ के इस्तेमाल से पीपीई किट, दस्तानों, मास्क आदि की मांग में कमी आएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि ‘पॉड’ से नमूने लेने की प्रकिया पारम्परिक तरीके की तुलना में आसान हो जाएगी। (भाषा) 

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

गुवाहाटी में खौफनाक हत्याकांड: पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फ्रिज में छिपाया सिर

क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? UN में पास हुआ 'Correct the Map' प्रस्ताव, भारत ने समर्थन के साथ रखी अपनी शर्त

10 मिनट, 107 डंडे और 'ऑन-द-स्पॉट इंसाफ' : भावनगर में लिव-इन पार्टनर के हत्यारे की पिटाई के वीडियो पर बवाल

रेडलाइट और क्रिमिनल इलाके में मिले मुझे ज्यादा Vote, नितिन गडकरी ने नागपुर में बताया वोटों का गणित

गुजरात में सिंचाई के पानी के लिए सरकार का बड़ा फैसला: माही, सौराष्ट्र और उत्तर गुजरात को मिलेगा अतिरिक्त पानी

अगला लेख