dharma sangrah

covid-19 : देश में मरने वालों की संख्या 199 पर पहुंची, संक्रमितों की संख्या 6412 हुई

Updated: शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020 (11:12 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण देश में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर शुक्रवार को 199 हो गई और संक्रमित लोगों की संख्या 6,412 पर पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब भी 5,709 लोग संक्रमित हैं, 503 लोग स्वस्थ हो गए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई तथा 1 व्यक्ति देश छोड़कर चला गया।
ALSO READ: Corona Live Updation : वडोदरा में मिले 21 कोरोना पॉजिटिव
मंत्रालय ने बताया कि गुरुवार शाम से लेकर अब तक कम से कम 30 और लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में 25 लोगों की मौत हुई है, दिल्ली में 3 तथा गुजरात और झारखंड में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई। अब तक सबसे अधिक 97 लोगों की मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। इसके बाद गुजरात में 17, मध्यप्रदेश में 16 और दिल्ली में 12 लोगों ने जान गंवाई।
पंजाब और तमिलनाडु में 8-8 लोगों की मौत : पंजाब और तमिलनाडु में 8-8 लोगों की मौत हुई जबकि तेलंगाना में 7 लोगों की मौत हुई।  पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में 5-5 लोगों ने जान गंवाई। आंध्रप्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तरप्रदेश में कोरोना वायरस से 4-4 लोगों की मौत हुई जबकि हरियाणा तथा राजस्थान में 3-3 लोगों की मौत हुई।
ALSO READ: महाराष्ट्र में covid-19 के मिले 5 नए मामले, कुल संख्या 225, केरल में 1 की मौत
केरल में 2 लोगों की मौत : स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार केरल में 2 लोगों की मौत हुई। बिहार, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा तथा झारखंड में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई। कुल 6,412 संक्रमितों में 71 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। गुरुवार शाम तक मरने वाले लोगों की संख्या 169 थी।

आंकड़ों में अंतर :  हालांकि विभिन्न राज्यों से प्राप्त आंकड़ों की पीटीआई की तालिका के अनुसार गुरुवार देर शाम तक कम से कम 6,640 मामले सामने आए और 227 लोगों की मौत हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों और विभिन्न राज्यों के आंकड़ों में अंतर है जिसके पीछे अधिकारियों ने अलग-अलग राज्यों को मामले सौंपने में प्रक्रियागत देरी की वजह बताई है। मंत्रालय द्वारा सुबह जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण के सबसे अधिक 1,364 मामले महाराष्ट्र से आए हैं। इसके बाद तमिलनाडु से 834 और दिल्ली से 720 मामले सामने आए।
ALSO READ: Corona पीड़ितों के लिए राजस्थान भाजपा ने जुटाए साढ़े 5 करोड़
राजस्थान में 463 संक्रमित : राजस्थान में मामले बढ़कर 463 हो गए जबकि तेलंगाना में 442 मामले दर्ज किए गए।  उत्तरप्रदेश में अभी तक 410 मामले सामने आए हैं। इसके बाद केरल में 357 और आंध्रप्रदेश में 348 मामले सामने आए। 
 
मध्यप्रदेश में कोविड-19 से 259, गुजरात में 241, कर्नाटक में 181 और हरियाणा में 169 लोग संक्रमित पाए गए हैं। ओडिशा में 44 मामले दर्ज : जम्मू-कश्मीर में 158, पश्चिम बंगाल में 116 और पंजाब में अभी तक 101 मामले सामने आए।
ओडिशा में कोरोना वायरस के 44 मामले दर्ज किए गए हैं। बिहार में इस विषाणु से 39 लोग संक्रमित पाए गए जबकि उत्तराखंड में 35 और असम में 29 मरीज सामने आए हैं। चंडीगढ़ तथा हिमाचल प्रदेश में 18-18 मामले सामने आए जबकि लद्दाख में 15 और झारखंड में 13 लोग संक्रमित पाए गए।
 
अंडमान और निकोबार द्वीप में 11 मामले : अंडमान और निकोबार द्वीप में 11 मामले दर्ज किए गए हैं जबकि छत्तीसगढ़ में 10 लोग इस संक्रामक रोग की चपेट में आए। गोवा में संक्रमण के 7 मामले सामने आए। इसके बाद पुडुचेरी में 5 मामले सामने आए। मणिपुर में 2 जबकि त्रिपुरा, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में 1-1 मामले सामने आए। (भाषा)

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपए

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

अगला लेख