शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. kareena kapoor share a throwback hot bikini photo with saif ali khan and taimur
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020 (11:00 IST)

लॉकडाउन में करीना कपूर ने शेयर की हॉट बिकिनी तस्वीर, तैमूर और सैफ भी साथ में आए नजर

Corona Virus
कोरोना वायरस की वजह से हर कोई अपने घर में समय बिता रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। करीना कपूर खान भी इन दिनों बेटे तैमूर अली खान और पति सैफ अली खान के साथ घर पर रहकर लॉकडाउन का पालन कर रही हैं।

 
हाल ही में करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में पूरी खान फैमिली नजर आ रही है। फोटो में सैफ अली खान, करीना कपूर और तैमूर अली खान खान नजर आ रहे हैं। ये थ्रोबैक फोटो करीना ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर की है। फैंस को ये फोटो खूब पसंद आ रही है। 
 
इस तस्वीर में करीना कपूर परिवार के साथ समंदर किनारे वेकेशन एन्जॉय करते नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मैं समंदर किनारे का सपना नहीं देख रही हूं... बल्कि तुम देख रहे हो। मुझे वापस ले चलो।'
 
रेड कलर की बिकिनी में करीना कपूर अपने बेटे तैमूर और पति सैफ अली खान के साथ चिल करती दिखाई दे रही हैं। तैमूर और सैफ शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं। तैमूर इस तस्वीर में नारियल पानी एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें
क्या गुरुदत्त की हत्या की गई थी?