Hanuman Chalisa

महाराष्‍ट्र में तेज हुई कोरोना की रफ्तार, भाजपा नेता फडणवीस दूसरी बार कोरोना संक्रमित

Updated: रविवार, 5 जून 2022 (14:43 IST)
मुंबई। महाराष्‍ट्र में एक बार फिर कोरोनावायरस की रफ्तार तेज होती नजर आ रही है। राज्य में पिछले तीन दिन से लगातार संक्रमण के एक हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच वरिष्‍ठ भाजपा नेता और महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। और वह होम क्वारंटाइन है। फडणवीस इससे पहले भी अक्टूबर 2020 में संक्रमित हुए थे।
 
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने रविवार को एक ट्वीट में कहा, 'मेरी कोविड-19 जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है और गृह पृथक-वास में हूं। डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवा और उपचार ले रहा हूं। जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपनी जांच कराएं। सभी अपना ख्याल रखें।'
 
इससे पहले, जब फडणवीस 2020 में संक्रमित हुए थे, तब उन्होंने एक सरकारी अस्पताल में इलाज कराया था।
 
 
राज्य में अब तक 78 लाख 91 हजार 703 लोग कोरोना महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1,47,865 मरीजों की मौत हो चुकी है। कुल 77 लाख 37 हजार 950 लोग महामारी को मात दे चुके हैं।

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

स्वतंत्र भारद्वाज की बढ़ी मुश्किल, 1 दिन की पुलिस कस्टडी, निशु आजाद केस में गंभीर धाराएं लगाईं

बिहार में बाढ़ और एमपी-राजस्थान समेत 19 राज्यों में भारी बारिश, जानें देशभर के मौसम का हाल

पेशाब से पिघल रहा है एवरेस्ट का ग्लेशियर, आ सकती है भयंकर तबाही

नेपाल में चौलानी नदी में भूस्खलन से बना मलबे का बांध, तबाही और फ्लैश फ्लड की आशंका से अलर्ट पर निचले इलाके

सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर गरमाई सियासत, क्या बोले इकरा हसन और इमरान मसूद?

अगला लेख