Daily Horoscope
✕

दिल्ली सरकार ने ऑक्सीजन व रेमडेसिविर दवा को लेकर अधिकारी तैनात किए

Updated: सोमवार, 19 अप्रैल 2021 (14:18 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने यहां कोरोनावायरस के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच ऑक्सीजन एवं रेमडेसिविर दवा की कमी होने के मद्देनजर उनकी खरीदारी एवं आपूर्ति पर नजर रखने के लिए अधिकारियों की 2 टीम सोमवार को तैनात कीं।

ALSO READ: मध्यप्रदेश में कोरोना के खिलाफ युद्ध में मदद के लिए उतरी सेना,इन जिलों में मिलेंगे बेड
 
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को संक्रमण के अब तक के सर्वाधिक 25,462 नए मामले सामने आए और लोगों के संक्रमित पाए जाने की दर बढ़कर 29.74 प्रतिशत हो गई। यानी शहर में जिन नमूनों की जांच की जा रही है, उनमें से हर तीसरा नमूना संक्रमित पाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार 9 अधिकारियों की एक टीम ऑक्सीजन भरने के संयंत्रों पर तैनात रहेगी और चिकित्सकीय ऑक्सीजन आपूर्तिकर्ताओं की संचालन प्रक्रिया पर नजर रखेगी।

ALSO READ: कोरोनाः राजस्थान के हालात एक सप्ताह में कैसे बद से बदतर हो गए
 
इस आदेश में कहा गया है कि अधिकारी एजेंसी द्वारा खरीदी जाने वाली चिकित्सकीय ऑक्सीजन की पूरी खरीदारी प्रक्रिया पर नजर रखेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि खरीदी गई ऑक्सीजन की मात्रा को समर्पित रजिस्टर में उचित रूप से दर्ज किया गया है या नहीं। आदेश में कहा गया है कि टीम दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों एवं नर्सिंग होम में चिकित्सकीय ऑक्सीजन के वितरण पर नजर रखेगी। हर अधिकारी विशेष कार्य अधिकारी को रोजाना एक रिपोर्ट भेजेगा।

 
दिल्ली सरकार ने एक अन्य आदेश जारी करके राष्ट्रीय राजधानी में रेमडेसिविर टीकों की दैनिक आधार पर आपूर्ति पर नजर रखने के लिए 28 निरीक्षकों को भी तैनात किया है। आदेश में कहा गया है कि दवा निरीक्षक ऑर्डर मिलने और कंपनी से वितरक या डीलर को उनकी आपूर्ति होने तक रेमडेसिविर टीके की पूरी खरीदारी प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। इसमें कहा गया है कि टीम यह सुनिश्चित करेगी कि वितरकों एवं डीलरों को मिली दवा रिकॉर्ड में उचित तरीके से दर्ज हो। (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

अयोध्या में आस्था का महाकुंभ, कार्तिक माह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे

दो लड़के चुनाव परिणाम से पहले ही हो चुके नाकाम, CM योगी ने साधा अखिलेश-राहुल पर निशाना

लंदन जाने से रोके जाने के बाद अब CJP नेता सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का बड़ा एक्शन! 7 दिन में मांगा नोटिस का जवाब

यूपी को साइबर सुरक्षा के अभेद्य कवच से लैस करेगी योगी सरकार

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

अगला लेख