Daily Horoscope
✕

Data Story : पहले 157 दिन में हुए थे 10 लाख कोरोनावायरस संक्रमित, अब 21 दिन में ही हो गए डबल

Updated: शुक्रवार, 7 अगस्त 2020 (12:51 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। मात्र 21 दिनों में देश में 10 लाख से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। हालांकि इन 21 दिनों में स्वस्थ हुए लोगों का प्रतिशत बढ़ने के साथ ही डेथ रेट में भी गिरावट देखी गई है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज जारी आकड़ों के अनुसार, भारत में 24 घंटे के भीतर पहली बार कोविड-19 के 60,000 से अधिक मामले आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या शुक्रवार को 20 लाख के पार चली गई जबकि इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या 13.78 लाख पर पहुंच गई।

ALSO READ: भारत में पहली बार 1 दिन में Covid 19 के 60,000 से अधिक मामले, कुल संक्रमित 20 लाख के पार
क्या थी 17 जुलाई की स्थिति : मंत्रालय द्वारा 17 जुलाई को जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश में कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 10,03,832 हो गए। उस दिन 34,956 नए कोरोना मरीज मिले थे जबकि 1 दिन में 687 लोगों की मौत हुई थी। कुल मृतकों का आंकड़ा भी उस दिन 25,602 था।
 
7 लाख से ज्यादा स्वस्थ : 17 जुलाई तक देश में 6,35,756 लोग कोरोना से जंग जीत चुके थे जबकि 7 अगस्त तक यह आंकड़ा बढ़कर 13,78,105 हो गया। इस तरह इस अवधि में 7 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से पूरी तरह ठीक हो गए। रिकवर रेशो भी 63.33 प्रतिशत से बढ़कर 67.62 प्रतिशत पहुंच गया।
 
लगभग 15 हजार की मौत : इन 21 दिनों में इस महामारी से देश में लगभग 15 हजार लोगों की मौत हो गई। मृतकों का आंकड़ा भी 25,602 से बढ़कर 41,585 पर पहुंच गया। हालांकि डेथ रेट घटकर 2.07 पहुंच गया।
 
पहले 111 दिन में हुए थे 1 लाख मरीज : देश में कोरोना का पहला 30 जनवरी 2020 को सामने आया था जिसमें केरल की साल की युवती कोरोना संक्रमण की चपेट में आई थी। 17 जुलाई को देश में मरीजों का आंकड़ा 10 लाख पार हुआ। इस तरह देश में एक लाख कोरोना पॉजिटिव होने में लगे 111 दिन। करीब दो महीने में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1 लाख से 10 लाख का आंकड़ा पार कर गई है। अब मात्र 19 दिन में कोरोना से 10 लाख लोग संक्रमित हो गए।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख