shradh paksha
✕

cross-contamination: ग्‍लोव्‍ज पहनकर बेफि‍क्र मत होइए, हो सकते हैं ‘क्रॉस कंटाम‍िनेशन’ का शि‍कार

Updated: गुरुवार, 9 अप्रैल 2020 (12:36 IST)
क्रॉस कंटाम‍िनेशन। यह एक ऐसा शब्‍द है जि‍से कोरोना के संकट में बेहद अच्‍छे तरीके से जानना और समझना जरुरी है।

डब्‍लूएचओ और अन्‍य हेल्‍थ मंत्रालयों ने यह जरुर कहा है क‍ि मास्‍क और हैंड ग्‍लोव्‍ज पहनने से कोरोना का खतरा कम होगा। ऐसे में ज्‍यादातर लोग मास्‍क और ग्‍लोव्‍ज पहनकर अपने आप को सुरक्षि‍त महसूस कर रहे हैं।

लेक‍िन यह याद रखना होगा क‍ि इन सारी चीजों के बाद भी आपको कोरोना का संक्रमण हो सकता है। दरअसल इसे क्रॉस कंटाम‍िनेशन कहा जाता है।

हाल ही में अमेरि‍का के म‍िशि‍गन की एक नर्स ने क्रॉस कंटाम‍िनेशन को बहुत ही अच्‍छे तरीके से समझाया है। नर्स मोली लि‍क्‍सी का यह वीड‍ियो पर काफी वायरल हो रहा है और पसंद क‍िया जा रहा है।

मोली ने वीडि‍यो में बताया क‍ि उसने अपने हाथ में ग्‍लोव्‍ज पहन रखे हैं। लेक‍िन उसने बताया क‍ि ग्‍लोव्‍ज पहनकर हम बाजार जा रहे हैं, सब्‍ज‍ियां खरीद रहे हैं और मोबाइल का इस्‍तेमाल कर रहे हैं। इस बीच आपको लगता है क‍ि आपने तो ग्‍लोव्‍ज पहन रखे हैं तो आप तो सुरक्षि‍त हैं, लेक‍िन होता यह है क‍ि उसी ग्‍लोव्‍ज पहने हाथों से आप कई तरह की चीजें छूते हैं। इसमें मोबाइल, टीवी का रीमोट, अखबार और कई तरह की ऐसी चीजों को छूते हैं।

ऐसे में जो व‍िषाणू अब तक आपके ग्‍लोव्‍ज पर जम चुके थे वो क्रॉस कंटाम‍िनेशन होकर घर की दूसरी चीजों में ट्रांसफर हो गए। हमें लगता है क‍ि हमने अपने हाथ बचाकर अपने आप को सुरक्षि‍त कर ल‍िया है, लेक‍िन ज‍िन ग्‍लोव्‍ज को हमने पहना था उन्‍हीं से हमने कई और चीजों को छूकर संक्रम‍ित कर द‍िया है। उन्‍हीं हाथों से हमने अपनी आंखें और मुंह को छू ल‍िया। ऐसे में क्रॉस कंटाम‍िनेशन हो जाता है।

इससे बचने के ल‍िए जरुरी है क‍ि हम अपने हाथों को बार-बार धाएं और चीजों को सैनेटाइज करें।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

LIVE: 6 सीटों पर उपचुनाव परिणाम आज, नाना पाटेकर की मौत अप्राकृतिक!

कैसे ब्रिटेन को जर्मनी और ईयू के करीब लाए ट्रंप

क्या अप्राकृतिक थी नाना पाटेकर की मौत? गोवा पुलिस ने दर्ज किया UD का मामला

Top News 9 October: भारतीय IT कंपनियों को अमेरिका में बड़ा झटका, इजराइल में भारतीय पायलट का सम्मान

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अगला लेख