Hanuman Chalisa
✕

क्या कोरोना से जंग जीतने के बाद भीलवाड़ा पुलिस ने निकाला विजय जुलूस...जानिए सच...

Updated: गुरुवार, 9 अप्रैल 2020 (12:32 IST)
राजस्थान का भीलवाड़ा जिला देश का पहला कोरोना जोन बनकर उभरा। लेकिन भीलवाड़ा ने 20 दिन में कोरोना के साथ जिस तरह से जंग लड़ी है, उसकी चर्चा आज पूरे देश में हो रही है। अब भीलवाड़ा मॉडल को देशभर में लागू करने की बात कही जा रही है। इस बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जीतने के बाद भीलवाड़ा पुलिस प्रशासन ने विजय जुलूस निकाला।
 
क्या है वायरल-
 
फेसबुक और ट्विटर पर वीडियो शेयर कर लिखा जा रहा है- 'भीलवाड़ा पुलिस प्रशासन द्वारा निकाला गया विजय जुलूस कोरोनावायरस से जंग जीतकर आज भीलवाड़ा हुआ बिल्कुल क्लीन चिट जय हो भीलवाड़ा पुलिस प्रशासन चिकित्सा विभाग प्रशासन विभाग भीलवाड़ा जिला हुआ कोरोना से मुक्त'।
 


वीडियो में दिख रहा है एक गली से पुलिस की गाड़ियां निकल रही हैं और वहां लोग अपने घरों की बालकनी और दरवाजे पर खड़े होकर उनपर फूल बरसा रहे हैं।
 
क्या है सच-
 
हमने पड़ताल शुरू करते हुए सबसे पहले भीलवाड़ा पुलिस के ट्विटर हैंडल को खंगाला। भीलवाड़ा पुलिस ने 6 अप्रैल को एक वीडियो शेयर कर बताया था कि शहर में पुलिस के फ्लैग मार्च के दौरान आम जनता ने फूल बरसाए थे।

<

भीलवाड़ा में पुलिस के फ़्लैग मार्च पर आम जनता द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पुष्प वर्षा की गई pic.twitter.com/d9Vws3Us6K

— Bhilwara Police (@Bhilwara_Police) April 6, 2020 >
 
हमें कई मीडिया रिपोर्ट्स भी मिले जो इस बात की तस्दीक करती हैं कि 6 अप्रैल को भीलवाड़ा पुलिस ने फ्लैग मार्च किया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शहर के कई हिस्सों में सैकड़ों लोगों ने फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस पर फूल बरसाकर तो कहीं तालियां और कुछ जगह थाली बजाकर स्वागत किया।
 
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि वायरल वीडियो तो सही है, लेकिन उसके साथ किया गया दावा गलत है। भीलवाड़ा पुलिस ने विजय जुलूस नहीं निकाला था, बल्कि वायरल वीडियो पुलिस के फ्लैग मार्च का है।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

अगला लेख