सम्बंधित जानकारी
- Corona virus: अमेरिका के बड़े शहरों में आवागमन पूरी तरह बंद, ट्रंप ने कहा- हम जीत रहे हैं जंग
- अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर, 100 से ज्यादा लोगों की मौत
- न्यूयॉर्क में कहर बरपाता Corona virus, 1 दिन में 779 लोगों की मौत, कुल 6268 मृत
- अमेरिका में Corona virus से 11 भारतीयों की मौत
- ‘वुहान वायरस’ अब और नहीं, अमेरिका-चीन में खत्म हुआ वाकयुद्ध
Corona virus | सामान चाटकर रखना महिला को पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
लॉस एंजिल्स। अमेरिका के कैलीफोर्निया राज्य में एक सुपर मार्केट में 1,800 डॉलर कीमत का किराने का तथा अन्य सामान चाटकर रखने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।
साउथ लेक टाहोए पुलिस विभाग के प्रवक्ता क्रिस फोरे ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को सैफवे स्टोर पर अधिकारियों को बुलाया गया। ऐसी सूचना मिली कि एक ग्राहक किराने के सामान को चाटकर रख रही है। यह सूचना ऐसे समय में मिली, जब देश में कोरोना वायरस का प्रकोप चल रहा है।
उन्होंने बताया कि जब अधिकारी मौके पर पहुंचे तो सैफवे के एक कर्मचारी ने उन्हें बताया कि संदिग्ध ने स्टोर से कई आभूषण अपने हाथ में लिए। उसने आभूषण चाटे और फिर स्टोर से अपने कार्ट में सामान भरने लगी। फोरे ने बताया कि अधिकारियों ने संदिग्ध की पहचान जेनिफर वॉकर के रूप में की है।
वॉकर (53) को गिरफ्तार कर लिया गया है और संक्रमण के डर से सामान को नष्ट कर दिया गया है। (भाषा)
