सम्बंधित जानकारी
- Corona Virus Live Updation : भारत में अब तक 5734 कोरोना मामले, 166 की मौत
- Corona virus : 3 लाख करोड़ रुपए के अतिरिक्त पैकेज की जरूरत
- Corona virus: इटली के एक शहर में पुरुष और महिलाओं के एकसाथ बाजार जाने पर पाबंदी
- Corona का असर, 3 सप्ताह में 20 प्रतिशत बढ़ा डाटा का इस्तेमाल
- Corona Live Updates : दुनियाभर में मरने वालों की संख्या 87 हजार के पार, 14 लाख से ज्यादा संक्रमित
अमेरिका में Corona virus से 11 भारतीयों की मौत
वॉशिंगटन। अमेरिका में कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 से कम से कम 11 भारतीयों की मौत हो गई है, जबकि 16 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण अमेरिका में अब तक 14 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं।
अमेरिका में घातक संक्रमण से जिन भारतीय नागरिकों की मौत हुई है, वे सभी पुरुष हैं, जिनमें से 10 न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी क्षेत्र से हैं। मृतकों में से 4 न्यूयॉर्क शहर में टैक्सी चालक बताए जा रहे हैं।
फ्लोरिडा में एक भारतीय नागरिक की कथित तौर पर कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई। कैलिफोर्निया और टेक्सास राज्यों में अधिकारी कुछ अन्य भारतीय मूल के लोगों की राष्ट्रीयता का भी पता लगा रहे हैं।
इसके अलावा, 4 महिलाओं सहित 16 भारतीय को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है और सभी पृथक वास में रह रहे हैं। उनमें से 8 न्यूयॉर्क से, 3 न्यूजर्सी से और बाकी टेक्सास और कैलिफोर्निया जैसे राज्यों से हैं। ये भारतीय उत्तराखंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के रहने वाले हैं।
कोविड-19 से प्रभावित भारतीय नागरिकों और छात्रों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए भारतीय दूतावास और अमेरिका भर में स्थित वाणिज्य दूतावास स्थानीय अधिकारियों और भारतीय-अमेरिकी संगठनों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। (भाषा)
