सम्बंधित जानकारी
- Corona Virus Live updates : कोरोना वायरस के खौफ से दुनियाभर में पसरा सन्नाटा, लगातार बढ़ रहे हैं संक्रमण के मामले
- Corona Virus Live updates : दुनिया पर कोरोना का 'कर्फ्यू', 150 करोड़ लोग घरों में बंद
- Corona virus संक्रमण के खतरे को देखते हुए रेलवे ने 85 ट्रेन रद्द की
- Corona की दहशत, वैष्णो देवी यात्रा भी स्थगित
- Corona Virus से बचाव के लिए सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित करें : कमिश्नर डॉ. भार्गव
Corona Virus | अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर, 100 से ज्यादा लोगों की मौत
वॉशिंगटन। अमेरिका में भी जानलेवा कोरोना वायरस (Covid 19) अपने पैर पसारता जा रहा है और इस वायरस की चपेट में आने से अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। घनी आबादी माना जाने वाला शहर न्यूयॉर्क कोरोना वायरस से बुरी तरह से प्रभावित है। सबसे बुरी बात यह है कोरोना वायरस ने हर उम्र के व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया है।
न्यूयॉर्क में 1300 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। न्यूजर्सी में मंगलवार को 89 नए मामले सामने आने के बाद यहां मरीजों की संख्या 267 पर पहुंच गई। वेस्ट वर्जीनिया के गवर्नर जिम जस्टिस ने मंगलवार रात को अमेरिका के सभी 50 स्टेट्स में कोरोना वायरस के मामले सामने आने की पुष्टि भी की।
जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक अमेरिका में मंगलवार तक 97 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद 7 और लोगों के मरने के बाद यह आंकड़ा 103 पर पहुंच गया है। कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा मौतें वॉशिंगटन में 54, न्यूयॉर्क में 12 जबकि कैलीफोर्निया में 11 हुई हैं। राज्य की 21 काउंटियों में से 15 में कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं।
ससेक्स, ग्लूसेस्टर, अटलांटिक, केप मे, सलेम और कंबरलैंड में कोरोना वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है। बर्गन काउंटी सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां 84 संक्रमण के मामले सामने आए हैं। न्यूजर्सी में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए मॉल, जिम, थिएटर, सभी रेस्तरां बंद हैं। विश्वविद्यालय को पूरे सत्र के लिए बंद कर दिया गया है।
