biodatamaker
✕

Vaccination की तैयारी, दिल्ली समेत कई राज्यों में पहुंची कोविशील्ड वैक्सीन

Updated: मंगलवार, 12 जनवरी 2021 (12:58 IST)
नई दिल्ली। 16 जनवरी से देश शुरू हो रहे कोरोना वैक्सीनेशन (Coronavirus Vaccination) की तैयारियों के बीच मंगलवार को कई राज्यों में कोविशील्ड वैक्सीन पहुंच गई है। सबसे पहले वैक्सीन की खेप दिल्ली पहुंची है। 
 
पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने मंगलवार को ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोविशील्ड की पहली खेप की डिलीवरी कर दी। पुणे से आज 13 शहरों में वैक्सीन भेजी गई है। जानकारी के मुताबिक वैक्सीन स्पाइसजेट, गोएयर, इंडिगो और एयर इंडिया के विमानों के माध्यम से भेजी गई है।
 
दिल्ली में हुई पूजा : कोविशील्ड टीकों की पहली खेप को मंगलवार सुबह दिल्ली पहुंच गई। दिल्ली एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने कोरोना वैक्सीन की पूजा की। ‘स्पाइसजेट’ का विमान टीके लेकर सुबह करीब आठ बजे दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इससे पहले तापमान नियंत्रित तीन ट्रकों में इन टीकों को तड़के 5 बजे से कुछ समय पहले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SSI) से पुणे हवाई अड्डे के लिए रवाना किया गया था।
 
गुजरात पहुंचे 2.76 लाख टीके : इस बीच, गुजरात के अहमदाबाद में कोरोनावायरस वैक्सीन के 2.76 लाख टीके पहुंच गए हैं। यहां से इन्हें गांधीनगर और भावनगर जोन भेजा जाएगा। बताया जा रहा है कि मुंबई के लिए सड़क मार्ग से टीके की खेप सड़क मार्ग से रवाना की गई है। 
 
अन्य राज्यों में पहुंचे टीके : इसके साथ ही तमिलनाडु में वैक्सीन के 5.56 लाख डोज, जबकि पश्चिम बंगाल में 6.89 लाख डोज पहुंचे हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, ओड़िशा समेत अन्य राज्यों में भी टीके पहुंच रहे हैं। पहली खेप में स्वास्थ्य वर्करों को टीके लगाए जाएंगे। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख