sundarkand
✕

पुडुचेरी में Covid 19 से 2 बुजुर्गों की मौत, 139 नए मामले, कुल 3593 संक्रमित

Updated: शनिवार, 1 अगस्त 2020 (16:19 IST)
पुडुचेरी। पुडुचेरी में शनिवार को कोविड-19 से 2 बुजुर्गों की मौत हो गई जबकि संक्रमण के 139 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस. मोहन कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि 139 नए मामले आने से केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 3,593 हो गई।
 
पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस के संक्रमण से 2 मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 51 हो गई। दोनों मरीज 75 साल के और पुडुचेरी क्षेत्र से थे।
 
राज्य सरकार के इंदिरा गांधी सरकारी मेडिकल कॉलेज (आईजीजीएमसी) अस्पताल में 1 मरीज की मौत हुई जबकि दूसरे ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित जिपमर अस्पताल में संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अब 1,357 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 2,185 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गई है। (भाषा)

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

L Murugan कौन हैं, केंद्रीय मंत्री से क्यों दिया इस्तीफा, तमिलनाडु जाने की किसलिए मांगी इजाजत, PM मोदी लिखी चिट्ठी में क्या कहा

यूपी सरकार की सौगात, ग्राम प्रहरियों का बढ़ाया मानदेय, अब मिलेंगे 3500 रुपए

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

अयोध्या के साकेत महाविद्यालय में विदाई एवं सम्मान समारोह, पूर्व सांसद बृजभूषण ने गुरु के चरणों में बैठकर लिया आशीर्वाद

अगला लेख