Hanuman Chalisa
✕

Covid 19 : दिल्ली में 1 से 5 अगस्त होगा नया सीरो प्रीविलेंस सर्वे

Updated: शनिवार, 1 अगस्त 2020 (16:06 IST)
नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार, 1 अगस्त से नए सिरे से सीरो प्रीविलेंस सर्वे शुरू हुआ है। 5 दिन तक चलने वाले इस सर्वे में सभी जिलों और विभिन्न तबके के लोगों को शामिल किया जाएगा। दिल्ली में कोविड-19 की समग्र स्थिति का पता लगाने के लिए यह सर्वे किया जा रहा है।
ALSO READ: कोविड-19 का ‘हॉटस्पॉट’ बना केरल का यह गांव, संक्रमण के करीब 200 मामले सामने आए
शनिवार से शुरू हुए इस सर्वे में उत्तर दिल्ली और उत्तर-पश्चिम दिल्ली सहित 4 जिलों से नमूने लिए जाएंगे। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सर्वे के तहत 1 से 5 अगस्त के बीच विभिन्न इलाकों में अलग-अलग आयु वर्ग के 15,000 लोगों के नमूने लिए जाएंगे। सभी 11 जिलों से कुछ अन्य नमूने भी लिए जाएंगे।
 
सीरो प्रीविलेंस सर्वे में व्यक्ति के रक्त की जांच कर यह पता लगाया जाता है कि उसके शरीर में संक्रमण से लड़ने के लिए प्रतिरोधक क्षमता है या नहीं? पिछले सीरो-सर्वे के बाद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने 22 जुलाई को कहा था कि कोविड-19 संबंधी बेहतर नीतियां बनाने के लिए प्रतिमाह सीरो सर्वे कराने का निर्णय लिया गया है। (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख