biodatamaker
✕

लगातार दूसरे दिन मिले 18,000 से ज्यादा कोरोना मरीज, पश्चिम बंगाल में महाराष्ट्र से ज्यादा नए मामले

Updated: शुक्रवार, 8 जुलाई 2022 (12:23 IST)
नई‍ दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 18000 से ज्यादा नए मामले आए। जुलाई के पहले 8 दिन में 1 लाख 33 हजार 337 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। संक्रमित लोगों की कुल संख्या 4 करोड़ 35 लाख 85 हजार 554 हो गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1.22 लाख से ऊपर पहुंच गई।
 
देश में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज केरल में सामने आए। यहां 3,661 नए मरीज मिले हैं। पश्चिम बंगाल में 2,889, तमिलनाडु में 2,765, महाराष्‍ट्र में 2,678, और कर्नाटक में 1,053 कोरोना संक्रमित पाए गए।  
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोविड-19 के कुल 18,815 नए मामले आए जबकि 38 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5 लाख 25 हजार 343 पर पहुंच गई। मृत्यु दर 1.21 फीसदी है।
 
आंकड़ों के अनुसार, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 22 हजार 335 पर पहुंच गई, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.28 प्रतिशत है। 24 घंटों में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,878 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है।
 
पिछले 24 घंटे में 15 हजार 899 लोगों ने महामारी को मात दी। अब तक 4 करोड़ 29 लाख 37 हजार 876 लोग कोरोनावायरस से स्वस्थ हो चुके हैं। कोविड-19 के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.51 प्रतिशत है।
 
Koo App
अब तक देश में कुल 198.52 करोड़ करोना वैक्सीन दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 17 लाख 62 हजार 441 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख