Daily Horoscope

Maharashtra: उद्धव को फिर लगा एक और झटका, नवी मुंबई के 32 पार्षद शिंदे के गुट में शामिल

Updated: शुक्रवार, 8 जुलाई 2022 (10:16 IST)
नवी मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मुसीबतें हैं कि कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। अब ताजा खबर के अनुसार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को एक और झटका दिया है। खबर के अनुसार नवी मुंबई के 32 पार्षदों ने गुरुवार को एकनाथ शिंदे मुकाकात के बाद उनको समर्थन देने की घोषणा कर दी है।
 
पार्षदों ने कहा कि वे एकनाथ शिंदे के साथ हैं और आगे भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि शिंदे ने कभी भी किसी के फोन कॉल को इग्नोर नहीं किया। यहां तक कि जब भी कोई साधारण कार्यकर्ता भी उन्हें फोन करता है तो वे कॉल को रिसीव करते हैं। बहुत अच्छा लगता है जब कोई पार्टी का बड़ा नेता ऐसा करता है।
 
मिली जानकारी के अनुसार, नवी मुंबई के पार्षदों ने ठाणे में जाकर सीएम एकनाथ शिंदे मुलाकात की। एकनाथ शिंदे के साथ मीडिया से बीतचीत में पार्षदों ने बताया कि वे एकनाथ शिंदे के हैं। पार्षदों के एकनाथ को समर्थन देने से उद्धव ठाकरे को झटका लगा है।
 
पिछले दिनों इससे पहले ठाणे जिले में शिवसेना के 67 पार्षदों में से 66 एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो गए थे। इन पार्षदों ने भी सीएम से मुलाकात के बाद शिंदे गुट में शामिल होने की घोषणा की थी। बता दें कि महाराष्ट्र में नगर निगम के चुनाव जल्द हो सकते हैं। अगर शिवसेना कमजोर हुई तो निगम में कई सालों से उद्धव ठाकरे की बादशाहत खत्म हो सकती है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख