sawan somwar

भारत में कोरोना में 21 हजार से ज्यादा नए मामले, एक्टिव केसेस ने भी बढ़ाई चिंता

Updated: गुरुवार, 21 जुलाई 2022 (11:38 IST)
नई‍ दिल्ली। भारत में गुरुवार को कोविड-19 के 21,000 से ज्यादा मामले सामने आए। संक्रमित लोगों की कुल संख्या 4 करोड़ 38 लाख 25 हजार 185 हो गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1.48 लाख से ऊपर पहुंच गई।
 
देश में सबसे ज्यादा कोरोना केसेस केरल में सामने आए। यहां 2,667 नए मरीज मिले हैं। पश्चिम बंगाल में 2,455, महाराष्‍ट्र में 2,325, तमिलनाडु में 2,116 और कर्नाटक में 1,478 कोरोना संक्रमित पाए गए।  
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोविड-19 के कुल 21,566 नए मामले आए जबकि 45 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5 लाख 25 हजार 870 पर पहुंच गई। मृत्यु दर 1.20 फीसदी है।
 
आंकड़ों के अनुसार, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 48 हजार 881 पर पहुंच गई, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.34 प्रतिशत है। 24 घंटों में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 3,227 की बढ़ोतरी दिखाई दी।
 
पिछले 24 घंटे में 18 हजार 294 लोगों ने महामारी को मात दी। अब तक 4 करोड़ 31 लाख 50 हजार 434 लोग कोरोनावायरस से स्वस्थ हो चुके हैं। कोविड-19 के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.46 प्रतिशत है।
 
अब तक देश में कुल 200.91 करोड़ करोना वैक्सीन दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 29 लाख 12 हजार 855 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।
 
9 राज्यों में तेजी से बढ़े Corona के मामले: देश के 9 राज्यों में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, असम, आंध्रप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं या संक्रमण दर में वृद्धि देखी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने इन राज्यों से कोविड-19 की वजह से होम क्वारंटीन में रह रहे मरीजों की कड़ाई से निगरानी करने की अपील की।

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

हिमाचल में चंद्रताल और गेपांग गथ समेत 9 झीलें बनीं 'वॉटर बम' जरा सी हलचल से तबाह हो सकते हैं 15 पुल और शहर

दुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

अगला लेख