biodatamaker
✕

24 घंटे में 33.7 फीसदी बढ़े कोरोना के नए मामले, दिल्ली में संक्रमण दर 6.50 प्रतिशत

Updated: बुधवार, 15 जून 2022 (14:05 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में 8,822 लोग के कोरोना वायरस से संक्रमित हुए, 5,718 व्यक्तियों ने कोरोना से हराया, महामारी से 15 लोगों की मौत हो गई। देश में पिछले 15 दिनों में 78 हजार 608 लोग महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 53 हजार के पार पहुंच गई। हालांकि देश में कोरोना मरीजों की संख्‍या में मंगलवार के मुकाबले 33.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस से अब तक कुल 4 करोड़ 32 लाख 45 हजार 517 संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4 करोड़ 26 लाख 67 हजार 088 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, 5 लाख 24 हजार 792 लोगों की मौत हो गई और 53 हजार 637 का इलाज चल रहा है। 
 
संक्रमण की दैनिक दर 2.00 प्रतिशत दर्ज की गई और साप्ताहिक संक्रमण दर 2.35 प्रतिशत रही। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.67 प्रतिशत है। 0.12 प्रतिशत मरीजों का इलाज चल रहा है। है। मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है।
 
देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 195.50 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटों में 13 लाख 58 हजार 607 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
 
महाराष्‍ट्र में फिर बढ़े कोरोना मरीज : महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 2,956 नए मामले सामने आए और 4 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई हैं। राज्य में अब तक 79 लाख 15 हजार 488 लोगों कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इस महामारी से अब तक 1 लाख 47 हजार 875 लोगों की मौत हो गई।
 
दिल्ली में कोरोना की रफ्तार ने डराया : Delhi में Corona की रफ्तार ने डराया, 24 घंटे में 1118 मामले दर्ज किए गए, 2 की मौत हो गई। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लोगों में लापरवाही दिखाई दे रही है। कोरोना मरीजों की संख्‍या मंगलवार के मुकाबले 82 प्रतिशत अधिक है। राजधानी में सक्रिय मामलों की संख्या 3,177 पर पहुंच चुकी है। दिल्ली में संक्रमण दर भी अभी 6.50% चल रही है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख