सम्बंधित जानकारी
- मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अदालत ने सत्येन्द्र जैन की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा
- भारत में 18 प्रतिशत घटी कोरोना के नए मरीजों की संख्या, एक्टिव मरीजों की संख्या 50,000 पार
- कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो दूसरी बार कोरोना संक्रमित
- Coronavirus: मुंबई में 99.5 प्रतिशत नमूने ओमिक्रॉन स्वरूप से संक्रमित मिले
- केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यों से कहा, स्कूली बच्चों के लिए बढ़ाएं वैक्सीनेशन
Delhi में Corona की रफ्तार ने डराया, 24 घंटे में 1118 मामले, 2 की मौत
नई दिल्ली। delhi corona update: देश की राजधानी में कोरोनावायरस की रफ्तार थम नहीं रही है। पिछले 24 घंटे में 1000 से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं। 2 लोगों की मौत भी कोरोना से हुई है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लोगों में लापरवाही दिखाई दे रही है। कोरोना मरीजों की संख्या कल से 82 प्रतिशत अधिक है।
दिल्ली में कोरोना के रोजाना मामले 1000 के पार पहुंच गए हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,118 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 500 मरीज ठीक हुए और 2 मरीजों की मृत्यु हुई।
राजधानी में सक्रिय मामलों की संख्या 3,177 पर पहुंच चुकी है। दिल्ली में संक्रमण दर भी अभी 6.50% चल रही है। हालांकि कोरोना मरीजों की संख्या एक बार फिर डरा रही है।
