biodatamaker

कोरोनावायरस का कहर, देश में कोविड-19 के रिकॉर्ड 15413 नए मामले, 306 की मौत

Updated: रविवार, 21 जून 2020 (09:48 IST)
नई दिल्ली। भारत में शनिवार को कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 15,413 नए मामलों के सामने आने के साथ देश में संक्रमितों की कुल संख्या 4,10,451 पर पहुंच गई है। जून माह में ही 2 लाख से अधिक संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। संक्रमण से मौत के 306 नए मामलों के साथ मृतकों का आंकड़ा 13254 हो गया है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय आंकड़ों के अनुसार अब तक 227756 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं जबकि 1,69,451 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है। एक रोगी देश छोड़कर जा चुका है।
 
एक अधिकारी ने कहा कि इस तरह अब तक करीब 54.12 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी भी शामिल हैं। देश में लगातार नौवें दिन संक्रमण के 10 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं।
 
गत एक जून से 20 जून के बीच देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के 2 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात और उत्तरप्रदेश देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल हैं जहां कोविड-19 के मामलों में सबसे अधिक इजाफा देखा गया है।
 
मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण के कारण मौत के 70 प्रतिशत से अधिक मामलों में मरीज अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थे। मंत्रालय ने कहा कि सरकारी प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़कर 715 हो गई है जबकि निजी प्रयोगशालाओं की संख्या 259 की गई है।

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

त्योहारों से पहले प्याज ने रुलाया! नासिक में 76% बढ़े दाम, कई राज्यों में कीमतें दोगुनी

महाराष्ट्र के अमरावती में दर्दनाक हादसा: अस्पताल के NICU वार्ड में भीषण आग, धुएं में दम घुटने से 3 मासूमों की मौत

रक्षाबंधन पर 3.54 लाख रसोइयों को CM योगी का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़कर 3000 रुपए हुआ, 5 लाख का इलाज और बीमा सुरक्षा कवच

भूपेंद्र पटेल का अमेरिका दौरा: न्यू जर्सी में विश्व प्रसिद्ध BAPS स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर के किए दर्शन

Top News 24 August : 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, H1N1 पर ICMR का बड़ा अपडेट और मिस यूनिवर्स इंडिया बनीं केरल की केजिया लिज

अगला लेख