dharma sangrah

वैक्सीन पर क्‍यों बढ़ रहा संशय, नकारात्मक असर को लेकर टेंशन में विशेषज्ञ!

Updated: रविवार, 10 जनवरी 2021 (13:23 IST)
कोरोना वैक्सीन पूरी दुनिया के लिए एक उम्‍मीद बनकर आई है। लेकिन अब फाइजर-बायोएनटेक के कोरोना टीके को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वहीं चीन प्रयोगिक टीके को बिना अंतिम अनुमति दिए ही बहुत बड़ी आबादी को टीका लगा चुका है। विशेषज्ञ कहते हैं कि सरकारों की ऐसी कार्रवाइयों से टीके को लेकर लोगों के मन में संशय पैदा हो रहा है।

दरअसल, कनाडा में फाइजर-बायोएनटेक की कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले एक डॉक्टर की तीन दिन बाद ही मौत होने से हड़कंप मच गया। कनाडा के सार्वजनिक स्वास्थ विभाग ने शुक्रवार को इस मामले में जांच बैठायी है।

डॉक्टर की मौत में टीके की भूमिका होने का पता लगाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि फ्लोरिडा के मियामी बीच में द माउंट सिनाई मेडिकल सेंटर के प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. ग्रेगरी माइकल का 18 दिसंबर वैक्सीन का टीका लगवाने के बाद  निधन हो गया। डॉ. माइकल की पत्नी हेइडी नेकेलमैन ने बीते मंगलवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी।

रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने कहा कि डॉ. माइक की मौत के मामले में वे नजर बनाए हुए हैं। यहां फाइजर के टीके से टीकाकरण हो रहा है।

अमेरिका व सहयोगी जर्मन कंपनी फाइजर-बायोएनटेक ने मौत के मामले पर शनिवार को कहा कि मामले में जांच हो रही है। हालांकि हमारा मानना है कि फ्लोरिडा के डॉक्टर की मृत्यु में वैक्सीन की कोई भूमिका नहीं है।

20 से अधिक देश फाइजर की वैक्सीन से टीकाकरण करा रहे हैं।
5 से अधिक देशों में इस टीके के नकारात्मक असर के मामले आए।

चीन की सरकार ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर इसकी घोषणा की है। उसने कहा कि वह अब तक कोरोना वायरस के टीके की 90 लाख खुराकों को लगा चुका है। गौरतलब है कि चीन ने एक सप्ताह पहले ही अपने यहां निर्मित सिनोफार्म कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दी है। ऐसे में सवाल उठता है कि किसी भी वैक्सीन कंडिडेट को बिना आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दिए ही टीकाकरण कैसे करा दिया गया।

चीन में बहुत बड़ी संख्या में प्रयोगिक टीके से ही टीकाकरण कराया जा रहा है, जिस पर सवाल उठते रहे हैं। चीन ने यह भी कहा कि वह अपने नागरिकों को मुफ्त टीका देगा।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

CM का सख्त आदेश, 'तारीख पर तारीख' अब नहीं चलेगी, 5 साल पुराने राजस्व मामलों का होगा प्राथमिकता से निस्तारण

धामी सरकार की सख्ती, भड़काऊ बयान मामले में मौलाना मुफ्ती मुजीब गिरफ्तार, CM धामी बोले- उत्तराखंड में नफरत की कोई जगह नहीं

किसानों के लिए बड़ी राहत, गुजरात सरकार ने बढ़ाई कृषि उपकरण खरीद की समय सीमा, अब 15 दिन का और मौका

मुख्यमंत्री योगी ने योजनाओं के लाभार्थियों को दिया चेक, चाबी, प्रमाणपत्र व सहायता राशि

Nepal flood : नेपाल में तबाही का तांडव, 675 मौतें, 2400 लापता, फिर मंडरा रहा नए जलप्रलय का खतरा

अगला लेख