Govardhan puja
✕

क्‍या एक जैसे हैं कोरोना और बर्ड फ्लू के लक्षण?

Updated: रविवार, 10 जनवरी 2021 (13:09 IST)
कोरोना वायरस महामारी के बीच बर्ड फ्लू के रूप में एक और खतरा सामने आया है। बर्ड फ्लू के मामलों को देखते हुए मध्यप्रदेश, राजस्थान, केरल और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में तो बर्ड फ्लू की पुष्टी भी चुकी है। ऐसे में लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या बर्ड फ्लू का कोई इलाज है? और इसके लक्षण कैसे होते हैं।

क्या है बर्ड फ्लू का इलाज?
ज्यादातर मामलों में देखा जाए, तो मनुष्यों में बर्ड फ्लू एक गंभीर समस्या बनकर उभरता है, जिसका इलाज किसी भी हालत में घर में सम्भव नहीं है। बर्ड फ्लू होने पर अस्पताल में तुरंत इसका इलाज कराना बेहद जरूरी है। अधिकतम मामलों में आईसीयू की जरुरत होती है। क्योंकि, व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। बर्ड फ्लू के इलाज में आमतौर पर एंटीवायरल ओसेल्टामिविर का इस्तेमाल होता है।

बर्ड फ्लू से सतर्क रहने और समय पर इसका इलाज लेने के लिए सबसे जरूरी है कि समय पर इसके लक्षणों को पहचानना बहुत जरूरी है। इस मुख्य लक्षणों में बुखार आना, बैचेनी होना, शरीर में दर्द होना, सर्दी और गले में खराश होने जैसी समस्याएं बर्ड फ्लू के शुरुआती लक्षणों में से एक हैं। कई बार पेट में दर्द की समस्या, सीने में दर्द और पेट संबंधी समस्याएं जैसे दस्त की समस्या भी हो सकती है।

अगर आपको कुछ ऐसी समस्याएं समझ आती हैं तो अपना टेस्ट जरूर कराएं। गंभीर लक्षणों में सांस लेने में तकलीफ और निमोनिया जैसी समस्या के पीछे का कारण बर्ड फ्लू हो सकता है।

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख