sundarkand

CoronaVirus India Update : कोरोना से मौतों ने फिर डराया, 1 दिन में करीब 4000 की मौत

Updated: बुधवार, 21 जुलाई 2021 (11:29 IST)
मुख्य बिंदू
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस से 3998 लोगों की मौत से हड़कंप मच गया। अब तक इस महामारी से 4,18,480 लोग मारे जा चुके हैं।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार, 1 दिन में कोरोना के 42015 नए मरीज मिले हैं, 36977 लोग रिकवर हुए और 3998 लोग मारे गए। पिछले 30 दिनों में पॉजिटिविटी रेट 3 प्रतिशत से कम हैं।
 
कोरोनावायरस से अब तक 3,12,16,337 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 3,03,90,687 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं, 4,07,170 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 4,18,480 लोग मारे गए।

बताया जा रहा है कि देश में आज अचानक से हुई मौत के आंकड़ों में इतनी बढ़ी बढ़ोतरी महाराष्ट्र में पुरानी मौतों को पोर्टल पर अपडेट करने की वजह हुई। महाराष्ट्र में बीते दिन कोरोना के 147 मरीजों की ही मौत हुई, जबकि 3509 पुरानी मौतों को अपडेट किया गया।
 
इससे पहले 9 जून को बिहार में भी पुरानी मौतों को अपडेट किया गया था। उस दिन देश में हुई मौतों का आंकड़ा 6,139 तक पहुंच गया था।
 
इस बीच स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने मंगलवार को राज्यसभा को सूचित किया दूसरी लहर के दौरान विशेष रूप से राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों ने ऑक्सीजन की कमी के कारण किसी की भी मौत की जानकारी नहीं दी। कांग्रेस नेता के सी वेणुगोपाल ने कहा कि वह मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस लाएंगे क्योंकि उन्होंने सदन को 'गुमराह' किया है।

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

UP की 'दीदियां' अब ग्लोबल मार्केट में मचाएंगी धूम, 3 हजार से ज्यादा देसी उत्पाद ONDC, Amazon-Flipkart पर बिकेंगे

अगला लेख