सम्बंधित जानकारी
- केरल में ‘जीका वायरस’ के एक और केस की ‘एंट्री’, अब 38 हुई संक्रमितों की संख्या
- COVID-19 : भारत के पास होगी दुनिया की पहली DNA वैक्सीन जायकोव-डी, तीसरे फेज का ट्रायल जारी
- H5N1 : कोरोना के बीच मंडराया एक और खतरा, देश में एवियन फ्लू से पहली मौत से मचा हड़कंप
- ICMR प्रमुख ने कहा, इसलिए स्कूली बच्चों पर Corona नहीं करेगा अटैक, बताया कारण
- Corona के मुद्दे पर राज्यसभा में हुई चर्चा, सरकार ने कहा- संक्रमण से हुई मौतों का आंकड़ा छुपाने का आरोप गलत
देश में ब्लैक फंगस के मामले 45 हजार के पार
नई दिल्ली, सरकार ने मंगलवार को कहा कि 15 जुलाई तक देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ब्लैक फंगस के कुल 45 हजार 432 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 21 हजार 085 प्रभावित लोगों का इलाज चल रहा है, वहीं 4 हजार 252 लोगों की मौत हो गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि बड़ी संख्या में ब्लैक फंगस रोगी (84.4 प्रतिशत) अतीत में कोविड-19 से पीड़ित थे।
कोविड की दूसरी लहर के बाद ब्लैक फंगस के मामलों में वृद्धि हुई और स्वास्थ्य मंत्रालय ने व्यापक विश्लेषण और परामर्श के बाद समस्या के समाधान के लिए कई कदम उठाए हैं।
ब्लैक फंगस और अन्य फंगल संक्रमण ऐसे लोगों में अधिक होते हैं जिनकी रोग प्रतिरोधक शक्ति कम होती है और वे मधुमेह, कैंसर जैसे रोगों से पीड़ित होते हैं।