Daily Horoscope
✕

Video : चीन में भीषण बारिश और बाढ़ से हाहाकार, पानी में बहे वाहन, स्कूलों में फंसे बच्चे

Updated: बुधवार, 21 जुलाई 2021 (22:13 IST)
बीजिंग। चीन की एक प्रांतीय राजधानी में बाढ़ संबंधी घटनाओं में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है। भीषण बाढ़ के कारण हाहाकार मचा हुआ है। लोग सबवे स्टेशनों तथा स्कूलों में फंस गए, कई वाहन बह गए और कई लोगों को रातभर कार्यालयों में ही रुकना पड़ा।

तस्वीरों से बाढ़ की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' ने 'हेनान मौसम एजेंसी' के हवाले से बताया कि हेनान प्रांत की राजधानी झेंगझोऊ में मंगलवार शाम 4 से 5 बजे के बीच हुई बारिश के दौरान करीब 20 सेंटीमीटर तक पानी भर गया।
 
भारी बारिश के कारण सड़कें नदियों में तब्दील हो गई और 'सबवे स्टेशन' तथा कई गाड़ियां डूब गईं। सामने आई एक वीडियो में शहर पानी से भरा हुआ नजर आ रहा है और वाहन उसमें तैरते दिख रहे हैं।

'शिन्हुआ' ने बताया कि बाढ़ संबंधी हादसों में 12 लोगों की मौत हो गई है और करीब 1 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।(भाषा)(सांकेतिक चित्र) 

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख