ramcharitmanas
✕

देश में कोविड-19 के 6822 नए मामले, 558 दिन में मिले सबसे कम संक्रमित

Updated: बुधवार, 12 जनवरी 2022 (14:35 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 6,822 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 46 लाख 48 हजार 383 हो गई। पिछले 558 दिन में सामने आए ये सबसे कम दैनिक मामले हैं। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 95,014 हो गई।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 220 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,73,757 हो गई। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.37 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से जिन 220 लोगों की मौत हुई, उनमें से केरल के 168 और तमिलनाडु के 10 लोग थे।
 
95,014 मरीजों का इलाज चल रहा है। यह संक्रमण के कुल मामलों का 0.27 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 3,402 की कमी दर्ज की गई है।
 
अभी तक कुल 3,40,79,612 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.36 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।

देश में कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत पिछले 24 घंटे के दौरान 79.39 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये हैं और इसके साथ ही कुल टीकाकरण 128.76 करोड़ से अधिक हो गया है।
केरल सरकार ने बताया कि राज्य में मौत के 168 मामलों में से 30 पिछले कुछ दिनों में सामने आए। वहीं, मौत के 138 मामलों को केन्द्र तथा सुप्रीम कोर्ट के नए दिशानिर्देशों के आधार पर कोविड-19 से मौत के मामलों में जोड़ा गया है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक 4,73,757 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,41,175, केरल के 41,768, कर्नाटक के 38,237, तमिलनाडु के 36,539, दिल्ली के 25,099, उत्तर प्रदेश के 22,911 और पश्चिम बंगाल के 19,553 लोग थे।
 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

CJP stir : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, अवैध हिरासत पर रोक और मेट्रो-इंटरनेट सेवाएं बहाल करने के निर्देश, केंद्र सरकार को नोटिस

Weather Alert : अक्टूबर में भी बारिश का कहर, यूपी-बिहार समेत 21 राज्यों में अलर्ट, 75 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

CJP नेताओं की गिरफ्तारी और रिहाई पर दिल्ली पुलिस का बयान, किन धाराओं में हुई कार्रवाई? जानिए पूरी बात

नेपाल में बूढ़ी गंडकी नदी में बाढ़ का अलर्ट, गांवों को खाली कराने के निर्देश, कई मकान और पुल बहे

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर बड़ा हमला, 12 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल, 1 अमेरिकी नागरिक भी शामिल

अगला लेख