sawan somwar

कश्मीर में भयानक सर्दी, गुलमर्ग में तापमान माइनस 7 डिग्री, बिजली नदारद

Updated: मंगलवार, 7 दिसंबर 2021 (18:00 IST)
जम्मू। विश्व प्रसिद्ध पर्यटनस्थल गुलमर्ग में तापमान शून्य से 7 डिग्री नीचे चला गया है। सर्दियों में ऐसा होना कोई खास बात नहीं है और न ही कोई खबर है। बल्कि खबर यह कही जा सकती है कि कश्मीर भयानक सर्दी की आगोश में है और कश्मीरी फिर से बिजली की तलाश में हैं क्योंकि सरकार ने एक बार फिर कश्मीर में कम से कम 7 घंटों का घोषित बिजली कट लगाने का निर्देश दिया है। अघोषित कट कितना होगा, यह मौसम पर निर्भर करेगा।
 
करीब 11 साल पहले प्रदेश में बिजली के अत्याधुनिक मीटर इस वायदे के साथ लगाए गए थे कि 24 घंटें बिजली की आपूर्ति होगी। पर प्रशासन उन बिजली चोरों को आज भी तलाश नहीं कर पाया जो कैसे बिजली चोरी करते हैं, यह बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी बेहतर जानते हैं।
 
कश्मीर में बिजली चोरी कितनी है सरकारी आंकड़ों से ही अंदाजा लगाईए। सिर्फ कश्मीर मंडल में बिजली का अधिकृत लोड 860 मैगावाट है। और कल सप्लाई की मांग 2800 मैगावाट थी। जबकि बिजली विभाग सभी स्रोत्रों से सिर्फ 1750 मैगावाट बिजली की आपूर्ति करने में ही सक्षम हुआ था।
 
नतीजा सामने है। भयानक सर्दी के बीच कश्मीरियों को घोषित व अघोषित पावर कट से जूझना पड़ रहा है। घोषणा के अनुसार, बिना मीटर वाले इलाकों में 7 से 8 घंटे बिजली नदारद रहेगी और मीटर वालों को भी दिनभर में 6 घंटे बिजली नहीं मिलेगी। हालांकि कश्मीर में एक सप्ताह से 10 से 12 घंटें बिजली लापता हो रही है।
 
बिजली की कटौती और टुकड़ों में आने जाने के उसके सफर का असर सब जगह दिखने को मिल रहा है। सबसे अधिक टूरिस्टों परेशान हैं जो किसी तरह कोरोना के खतरे के बीच कश्मीर में बर्फबारी देखने को पहुंचे हैं। गुलमर्ग में तो माइन्स 7 डिग्री के तापमान में बिना बिजली के पर्यटन की ‘खुशी’ मनाने आने वालों की तो दाद ही देनी पड़ती थी।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

कौन हैं IAS मेधा रूपम, जिन पर हाईकोर्ट ने लगाया 5 लाख का जुर्माना, CEC से भी है कनेक्शन

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

अमेरिकी नौसैनिकों के लिए पटाया की मशहूर 'सोई 6' गली क्यों है बैन? जानें बड़ी वजह

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

अगला लेख