शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. coronavirus india update : 26 february
Written By
Last Modified: शनिवार, 26 फ़रवरी 2022 (11:30 IST)

देश में कोविड-19 के 11,499 नए मामले, 1.21 लाख एक्टिव मरीज

देश में कोविड-19 के 11,499 नए मामले, 1.21 लाख एक्टिव मरीज - coronavirus india update : 26 february
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 11,499 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,29,05,844 हो गई। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 1,21,881 रह गई है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में 255 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,13,481 हो गई।
 
देश में अभी 1,21,881 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.28 प्रतिशत है। मरीजों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.52 प्रतिशत हो गई है।
 
देश में अब तक कुल 4,22,70,482 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 177.13 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
 
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 255 मामले सामने आए। इनमें से केरल में 177 मरीजों की मौत हुई जबकि कर्नाटक में 15 लोगों की महामारी से जान गयी।
 
आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से अभी तक कुल 5,13,481 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,43,687, केरल के 64,980, कर्नाटक के 39,900, तमिलनाडु के 38,000, दिल्ली के 26,117, उत्तर प्रदेश के 23,447 और पश्विम बंगाल के 21,169 लोग थे।
ये भी पढ़ें
Russia Ukraine War Updates : यूक्रेन का दावा, रूस के 3500 सैनिक युद्ध में मारे गए