sundarkand
✕

देश में कोविड-19 के 15,158 नए मामले, 175 की मौत

Updated: शनिवार, 16 जनवरी 2021 (13:11 IST)
नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के 15,158 नए मामले सामने आने के साथ शनिवार को देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,05,42,841 हो गए, वहीं संक्रमण से उबरने वालों की संख्या भी बढ़कर 1,01,79,715 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
 
मंत्रालय की ओर से जारी सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में 175 और संक्रमितों की मौत हुई जिससे मृतक संख्या बढ़कर 1,52,093 हो गई है।
 
आंकड़ों के अनुसार संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 1,01,79,715 हो गई है तथा ठीक होने वालों की दर बढ़कर 96.56 फीसदी हो गई है। देश में कोरोना वायरस से मृतक दर 1.44 फीसदी है। शनिवार को कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या तीन लाख से कम बनी रही।
 
आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,11,033 है जो संक्रमण के कुल मामलों का दो फीसदी है।
 
भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।
 
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (ICMR) के अनुसार देश में 15 जनवरी तक कुल 18,57,65,491 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। उनमें से 8,03,090 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।
 
कोविड-19 से जिन 175 लोगों की मौत हुई है उनमें से 45 महाराष्ट्र से, 23 केरल से, 16 पश्चिम बंगाल से, 15 उत्तर प्रदेश से, 12 पंजाब से और 10 दिल्ली से हैं।
 
देश में कोरोना वायरस के कारण अब तक कुल 1,52,093 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 50,336 महाराष्ट्र से, 12,251 तमिलनाडु से, 12,158 कर्नाटक से, 10,732 दिल्ली से, 10,026 पश्चिम बंगाल से, 8,558 उत्तर प्रदेश से, 7,139 आंध्र प्रदेश से तथा 5,485 लोग पंजाब से हैं।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ उसके आंकड़ों का मिलान किया जा रहा है। (भाषा)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

किरेन रिजिजू ने कांग्रेस से पूछे 5 तीखे सवाल, बोले- 2014 और 2024 की हार पर क्या जवाब है?

20 मिनट में इंजीनियर के लैपटॉप से उड़ाए 53,000 करोड़! बाइनेंस पर इतिहास की सबसे बड़ी क्रिप्टो डकैती

राज्यसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भरा नामांकन, बोले CM मोहन, प्रशासनिक अनुभव का मध्यप्रदेश को मिलेगा लाभ

बंगाल की खाड़ी में फिर बड़ा खतरा, 2 नवंबर को चक्रवाती तूफान के रूप में इस राज्य से टकराएगा!

पंजाब चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की पहली लिस्ट जारी: धुरी से चुनाव लड़ेंगे सीएम मान

अगला लेख