Hanuman Chalisa
✕

देश में कोरोनावायरस संक्रमण के 46,232 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 90.50 लाख

Updated: शनिवार, 21 नवंबर 2020 (11:30 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (CoronaVirus) से संक्रमित मरीजों की संख्या 90.50 लाख हो गई जबकि संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 84.78 लाख पहुंच गई।

ALSO READ: इंटरपोल की चेतावनी, कोरोना संक्रमित ‘चिट्ठी' से नेताओं को बनाया जा सकता है निशाना
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में 46,232 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 90,50,597 हो गई।
 
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वायरस के कारण पिछले 24 घंटे में 564 और लोगों की मौत हो गई है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,32,726 तक पहुंच गई है।
 
आंकड़ों के अनुसार, आज लगातार 11 वें दिन देश में उपचाराधीन मामलों की संख्या पांच लाख से कम है। देश में 4,39,747 रोगी उपचाराधीन हैं, जो संक्रमित मरीजों की कुल संख्या का 4.86 प्रतिशत है।
 
आंकड़ों में कहा गया है कि सफल उपचार के बाद देश में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 84,78,124 पर पहुंच गई है। रोगियों के संक्रमणमुक्त होने की राष्ट्रीय दर 93.67 प्रतिशत हो गयी है, जबकि मृत्यु दर 1.47 फीसदी है।
 

देश में कोविड—19 से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गई थी। इसके बाद 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख को पार कर गई थी।
 
16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख एवं 29 अक्टूबर को 80 लाख को पार कर गई थी।
 
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, 20 नवंबर तक 13.06 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख