sundarkand

बच्चों पर कोरोना का कहर, कर्नाटक में 9 साल से कम उम्र के 40 हजार बच्चे संक्रमित

Updated: शनिवार, 22 मई 2021 (09:21 IST)
बेंगलुरु। कोरोना की दूसरी लहर में भले ही अब मामले कम आ रहे हो लेकिन खतरा अभी भी बना हुआ है। इस बार कोरोना ने बड़ी संख्या में मासूमों को अपनी चपेट में लिया है। कर्नाटक में पिछले 2 महीने में 9 साल से कम उम्र के 40 हजार से ज्यादा बच्चे कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।
 
टाइम्‍स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अुनसार, 18 मार्च से 18 मई के बीच कर्नाटक में 0-9 साल की उम्र के 39,846 और 10-19 उम्र के 1,05,044 बच्चे कोविड पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल जब से कोरोना महामारी की शुरुआत हुई थी, तब से लेकर इस साल 18 मार्च तक 17,841 और 65,551 बच्चे कोविड से संक्रमित हुए थे। इस तरह पहली तरह की तुलना में दूसरी लहर बच्‍चों के लिए ज्‍यादा खतरनाक साबित हुई है।



ALSO READ: उत्तराखंड में मासूमों पर कोरोना का कहर, आधे महीने में 9 साल तक के 1618 बच्चे संक्रमण की चपेट में

इसी तरह उत्तराखंड में भी छोटे बच्चे बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित हुए। यहां 1 से 14 मई के बीच कोरोना के कुल 97064 मामले सामने आए। इनमें 1618 बच्चे भी शामिल थे।

14 मई तक 0 से 9 वर्ष की उम्र के कुल 5069 बच्चे कोविड संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। 10 से 19 आयु वर्ग के कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या राज्य में 21,587 है। राहत की बात रही कि वह काफी जल्दी रिकवर हो जा रहे हैं।

Show comments

Cockroach Janta Party का 'Jantar-Mantar Season 2' जल्द, कौनसे होंगे मुद्दे, अभिजीत दिपके ने प्लान के बारे में क्या बताया

Weather Update : 5,000 KM का क्लाउड बेल्ट क्यों है खास? क्या है चिंता कारण, IMD ने जारी किया अलर्ट

Electric Scooter : महंगे पेट्रोल से मिलेगा छुटकारा, बाजार में आया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 3kWh बैटरी और USB पोर्ट

'लुंगी वाला' बयान पर संसद में बवाल, सुष्मिता देव को उपसभापति ने लगाई फटकार, सदन में जमकर हंगामा

Google Pixel 11 Series Launch की लॉन्चिंग डेट, कन्फर्म 7 साल के अपडेट के साथ आएंगे नए Pixel फोन

सभी देखें

FCRA संशोधन विधेयक 2026 संयुक्त संसदीय समिति को भेजा गया, विपक्ष ने किया विरोध, अल्पसंख्यकों और NGOs को निशाना बनाने का लगाया आरोप

होटल में महिला के साथ मिले अधिशासी अभियंता उदय प्रताप, पति की सूचना पर पहुंची लखनऊ पुलिस; मचा हंगामा

इंदौर में 13 अगस्त को निकलेगी विशाल 'राष्ट्रपथ तिरंगा यात्रा', 25 हजार से ज्यादा युवाओं के जुटने का दावा

फुटपाथ चोरी हो गया साहब! भोपाल में पुलिस से शिकायत, FIR लिखने की मांग

UP में अग्निवीरों की बंपर भर्ती, 6 बड़े शहरों में रैलियों की तैयारी शुरू, 17 अगस्त से अप्रैल 2027 तक चलेगा अभियान!

अगला लेख