kalsarpa dosh calculator
✕

Data Report : 31 दिन में मिले 12.51 लाख कोरोना संक्रमित, 25000 से ज्यादा की मौत, क्यों डरा रहा है अगस्त...

Updated: शनिवार, 31 जुलाई 2021 (14:47 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस का कहर एक बार फिर बढ़ने लगा है। केरल के रास्ते देश में तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। संक्रमण के डर से पीएम मोदी से लेकर हेल्थ एक्सपर्ट्स तक सभी सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं। जुलाई के 31 दिन में 12.51 लाख कोरोना संक्रमित पाए गए हैं वहीं 25000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। पिछले 3 माह में जुलाई में सबसे कम नए संक्रमित मिलने और मृतकों की संख्या में भारी कमी के बाद भी आगामी माह में संक्रमण के मामले बढ़ने का डर सता रहा है।
 
जुलाई में 12,51,145 लोग कोरोनावायरस की चपेट में आ गए। 1 जुलाई को सबसे ज्यादा 48,786 नए कोरोना संक्रमित मिले थे तो 27 जुलाई को नए संक्रमितों की संख्‍या घटकर 29,669 ही रह गई थी। इन 31 दिनों में 17 बार 40000 से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए वहीं 13 बार 30 से 40 हजार के बीच कोरोना संक्रमित मिले। केवल 1 बार कोरोना मरीजों का आंकड़ा 30 हजार से नीचे पहुंच गया। औसतन माह में 40,359 नए मामले सामने आए। 
 
इस माह के 31 दिनों में 25,356 लोग महामारी की वजह से मारे गए। 21 जुलाई को सबसे ज्यादा 3998 लोग दुनिया से विदा हो गए जबकि 20 जुलाई को मृतकों की संख्या 374 ही थी। माह में केवल 4 बार मृतकों का आंकड़ा 1000 से ऊपर रहा। कोरोना ने इस माह औसतन 817 लोगों की रोज जान ले ली।
 
इसे पहले जून में 23,18,149 लोग कोरोना महामारी से संक्रमित हुए थे जबकि 69,512 लोग मारे गए थे। मई में कोरोनावायरस के 88.82 लाख से अधिक मामले सामने आए थे। इस माह महामारी के चलते 1,17,247 लोगों की जान भी गई थी।  
 
पिछले 3 माह के आंकड़ों पर गौर करें तो लगता है कि देश से महामारी तेजी से कम हो रही है। नए मामलों के साथ ही मृतकों की संख्‍या भी तेजी से कम हुई। यूपी, मध्यप्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, राजस्थान आदि राज्यों के आंकड़ें भी यहीं कहानी बयां कर रहे हैं।
 
हालांकि फिलहाल देश के रोज सामने आ रहे कुल नए मामलों में आधे से ज्यादा केरल में सामने आ रहे हैं। महाराष्‍ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक आदि राज्य अभी भी संवेदनशील स्थिति में हैं। पिछले 5 दिनों से एक्टिव मरीजों की संख्‍या लगातार बढ़ रहे हैं। स्वस्थ होने वाले लोगों की तुलना में ज्यादा नए मरीज सामने आ रहे हैं।
 
देश में अब तक कुल 3,16,13,993 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं इनमें से 3,07,81,263 लोग रिकवर भी हो चुके हैं। महामारी से अब तक 4,23,810 लोग मारे गए और 4,08,920 एक्टिव मरीज है।
लेखक के बारे में
नृपेंद्र गुप्ता
नृपेंद्र गुप्ता पिछले 21 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य का अनुभव। वर्तमान में वेबदुनिया की न्यूज टीम में सहायक संपादक के रूप में कार्यरत हैं।   अनुभव : नृपेंद्र गुप्ता 2 दशक से ज्यादा समय से प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में कार्य.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

अगला लेख