ramcharitmanas

दहशत हुई खत्म, पिंजरे में कैद हुआ खूंखार तेंदुआ...

Updated: शनिवार, 31 जुलाई 2021 (13:49 IST)
बुरहानपुर। विगत 15 दिनों से बुरहानपुर के खेतों में आतंक मचाने वाला तेंदुआ अंतत: वन विभाग के शिकंजे में आ ही गया। इस खूंखार तेंदुए की वजह से किसान एवं ग्रामीण दहशत में थे। अब इस तेंदुए को ओंकारेश्वर अभयारण्य में छोड़ने की तैयारी की जा रही है। 
 
वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यह तेंदुआ पिछले 15 दिनों से आसपास के इलाके में आतंक मचाए हुए था। किसानों और उनके जानवरों को खतरा बना हुआ था।
 
दरअसल, बुरहानपुर के नेपानगर के समीप ग्राम भातखेड़ा में तेंदुआ दिखने से लगभग 15 दिनों से किसानों एवं ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ था। इसके चलते दहशत का माहौल बना हुआ था। डर के चलते ग्रामीण और किसान घर से बाहर नहीं निकल पा रहे थे।

जानकारी मिलने के बाद वन विभाग ने तेंदुए की तलाश करवाई साथ ही को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए। अंतत: तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। इसकी खबर लगते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। तेंदुए के कैद होने की जानकारी लगते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया एवं तेंदुए को अभयारण्य में छोड़ने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

योगी सरकार के जीरो पावर्टी अभियान से प्रतापगढ़ के 32000 परिवारों की चमकेगी किस्मत

जनता दर्शन में CM योगी का बड़ा निर्देश, बोले- हर जरूरतमंद का बने आयुष्मान कार्ड

बीमारू यूपी नहीं था, उसे चलाने वाले राजनेताओं की मानसिकता थी बीमारू : योगी

अगला लेख