Hanuman Chalisa

कोरोना प्रभावित टॉप 10 देशों में से 6 यूरोप के, प्रतिबंध क्यों हटा रहे हैं यूरोपीय देश...

Updated: बुधवार, 2 फ़रवरी 2022 (10:51 IST)
पेरिस। ब्रिटेन और डेनमार्क के बाद आज से फ्रांस में कोरोना प्रतिबंध हटाने का पहला चरण शुरू हो गया है। नीदरलैंड्स में भी बार, पब और रेस्टोरेंट आदि खुल चुके हैं। कोरोना प्रभावित टॉप 10 में से 6 देश यूरोप के हैं। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि यूरोप में क्या कोरोना का कहर थम चुका है या वहां की सरकारें मान चुकी है कि अब लोगों को कोरोना के साए में ही रहना होगा।

ALSO READ: डरा रहे हैं आंकड़ें, 24 घंटे में कोरोना ने ली 1733 की जान, 33 दिन में 16855 लोगों की मौत
ब्रिटेन सरकार पहले ही अपने यहां प्रतिबंध हटा चुकी है। डेनमार्क की सरकार का कहना है कि कोरोना अब गंभीर बीमारी नहीं रही, इसलिए वहां भी 1 फरवरी से प्रतिबंध हटा लिए गए हैं। नीदरलैंड्स में हालांकि लोगों के चेहरों से मास्क नहीं हटे हैं। यहां दूरी बनाए रखना भी जरूरी है। 
 
फ्रांस में भी कोरोना वायरस (कोविड-19) माहमारी की स्थिति में सुधार के कारण इससे संबंधित प्रतिबंध हटाने का पहला चरण बुधवार से शुरू हो गया है। इसके तहत अब बाहर मास्क पहनना अनिवार्य नहीं है। हालांकि, बड़े बाहरी और घर के समारोहों में अभी भी मास्क पहनना होगा।
 
सप्ताह में 3 दिन घर से काम करने की अनुमति को वापस ले लिया गया है। खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए आगंतुकों की संख्या पर प्रतिबंध को भी हटा दिया गया है। यहां 16 फरवरी से, प्रतिबंध उठाने का दूसरा चरण शुरू होगा। इस दौरान क्लब और कॉन्सर्ट हॉल, स्टेडियमों, सिनेमाघरों और परिवहन को खोला जायेगा और वहां पीने और खाने की अनुमति होगी।
 
स्पेन ने जनवरी की शुरुआत में ही कोरोना को आम फ्लू घोषित कर दिया है। यहां कोरोना से आम फ्लू की तरह ही निपटा जाएगा।

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है संवैधानिक संस्थाओं में जनता का विश्वास : CM योगी

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हाफिज सईद के करीबी गुर्गे को पाकिस्‍तान में निपटाया, कराची में हड़कंप, अज्ञात ने गोलियों से भूना

अगला लेख