Hanuman Chalisa

2 दिन में 24,000 से ज्यादा नए कोरोना केसेस, संक्रमितों की संख्या 66 हजार पार

Updated: शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023 (10:37 IST)
 
CoronaVirus India Update : भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 11,692 नए मामले सामने आए जबकि 10 हजार 780 लोगों ने कोरोना को मात दी। 2 दिनों में देश में 24,283 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। एक्टिव मरीजों की संख्‍या भी बढ़कर 66,000 से पार पहुंच गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक कुल 4 करोड़ 48 लाख 69 हजार 684 लोग कोरोना का शिकार बन चुके हैं इनमें से 4 करोड़ 42 लाख 72 हजार 256 लोग स्वस्थ हो गए, 5 लाख 31 हजार 258 लोग मारे गए और 66 हजार 170 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है।
 
पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 28 और मरीजों की मौत हो गई। इनमें 9 वे लोग शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं। भारत में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.67 प्रतिशत है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है तथा 0.15 प्रतिशत एक्टिव केसेस है।
 
दिल्ली में गुरुवार को कोविड-19 के1,603 मामले दर्ज किए गए और संक्रमण दर 26.75 प्रतिशत रही, वहीं 3 लोगों की संक्रमण से मृत्यु हो गई। दूसरी ओर, मुंबई 207 लोगों के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। यह लगातार तीसरा दिन है जब शहर में संक्रमण के 200 से ज्यादा मामले आए हैं।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 2,20,66,31,979 खुराक लगाई जा चुकी हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख