sundarkand
✕

4 राज्यों में चली लू, कई राज्यों बारिश और बर्फबारी की संभावना

Updated: शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023 (11:46 IST)
Weather Update in India :  पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों, गुजरात और महाराष्ट्र के आंतरिक हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 और 44 डिग्री के दायरे में रहा। गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर लू की स्थिति रही।
 
महाराष्‍ट्र, राजस्थान, बिहार में अधिकांश स्थानों पर तापमान 40 डिग्री के पार रहा। मध्यप्रदेश के इंदौर में तापमान कम रहने के बाद भी गर्म हवाओं के थपेड़े के चलते लोगों को लू से अहसास हुआ।

आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने शुक्रवार को 48 मंडलों में लू चलने और मौसम विज्ञान विभाग ने अगले चार दिन राज्य के कुछ हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान लगाया है।
 
अल्लूरी सीताराम राजू जिले में एक मंडल, अनाकापल्ली में 14, गुंटुरु तथा काकीनाडा में 7-7 और कृष्णा तथा एनटीआर में 4-4 मंडल में लू चलने के आसार हैं। पालनाडु तथा विशाखापत्तनम में एक-एक मंडल और विजयनगरम में 7 और मंडलों में भी लू चलने का पूर्वानुमान लगाया है।
 
पिछले 24 घंटों के दौरान, जम्मू और कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। इन राज्यों के ऊपरी इलाकों में छिटपुट बर्फबारी हुई। हरियाणा, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़े। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, केरल और मराठवाड़ा और दक्षिण गुजरात में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़े।
 
अगले 24 घंटों में कहां होगी बारिश : मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन राज्यों के ऊपरी इलाकों में छिटपुट बर्फबारी भी संभव है। सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड और उत्तरी पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ एक या दो भारी बौछारें संभव हैं।
 
छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों, ओडिशा के कुछ हिस्सों, विदर्भ, दक्षिण और पूर्वी मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, तेलंगाना, केरल और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट पर 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश और आंधी संभव है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख