Govardhan puja
✕

Ground Report : तेलंगाना में महिला सफाईकर्मियों से हुई टीकाकरण की शुरुआत

Updated: शनिवार, 16 जनवरी 2021 (16:22 IST)
हैदराबाद। तेलंगाना में भी शनिवार को कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान शुरू हो गया और इसके प्रथम चरण के तहत हैदराबाद में महिला सफाईकर्मियों को कोविड-19 के टीकों की खुराक दी गई।
 
केन्द्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी और तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री ई राजेन्द्र ने यहां राज्य सरकार द्वारा संचालित गांधी अस्पताल में टीकाकरण अभियान की औपचारिक रूप से शुरुआत की। यहां सफाईकर्मी कृष्णम्मा को सबसे पहला टीका लगाया गया। 
 
देशभर में टीकाकरण अभियान शुरू होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद गांधी अस्पताल में महिला सफाई कर्मियों ने खुशी-खुशी टीका लगवाया। इसके साथ ही, राज्य के अन्य स्थानों पर भी टीकाकरण अभियान शुरू हो गया, जहां राज्य के मंत्रियों और जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में टीके लगाए गए।
 
राजेन्द्रन ने कहा कि शनिवार को राज्य के 114 केन्द्रों में टीकाकरण शुरू हो गया। प्रत्येक केन्द्र पर दिनभर में 30 लोगों को टीक लगाया जाना है। उल्लेखनीय है कि पूरे देश में 3000 से ज्यादा सेंटरों में वैक्सीनेशन का काम जारी है।

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

LIVE: जम्मू कश्मीर के कूलगाम में आतंकी हमला, 3 CRPF जवान घायल

सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ का बयान, एक दिन प्रदूषण हुआ, तो खत्म भी हो जाएगा

एक दिन प्रदूषण हुआ है तो खत्म भी हो जाएगा... दिवाली पर ज्ञान देने वालों पर बरसे CM योगी, सपा-कांग्रेस को भी लपेटा

अब जरीब से नहीं, सैटेलाइट तकनीक से होगी जमीन की पैमाइश : CM योगी

Air India की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी! टेकऑफ से पहले मिला नोट, यात्रियों में मचा हड़कंप

अगला लेख